
Australia Cricket Team (Photo Source: Getty Images)
AUS vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद 14 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के पहले मैच में दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 8 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।
इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन और जोश फिलिप को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए टीम में शामिल कर लिया है।
ये स्टार खिलाड़ी नहीं खेलेंगे तीसरा वनडे मैच
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी करने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा वनडे मैच नहीं खेलेंगे। इसलिए, स्क्वॉड में जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन और जोश फिलिप को जगह मिली है।
तीनों खिलाड़ी लांस मॉरिस के साथ टीम से जुडेंगे, जिन्हें मेलबर्न में हुए वनडे मैच से पहले जोश हेजलवुड की जगह टीम में शामिल किया गया था, ताकि हेजलवुड शेफील्ड शील्ड में खेल सकें। हेजलवुड दूसरे वनडे के लिए एडिलेड में टीम से जुड़ चुके हैं। वहीं, जेवियर बार्टलेट दूसरे मैच के लिए एक ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर रहेंगे।
तीसरे वनडे में जोश इंग्लिस करेंगे ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में जोश इंग्लिस तीसरे वनडे और टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। वह पैट कमिंस और मिचेल मार्श की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के 30वें वनडे कप्तान और 14वें टी20 कप्तान बन गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा,
“जोश वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमों का अभिन्न हिस्सा है और मैदान के अंदर और बाहर एक बेहद सम्मानित खिलाड़ी है। वह पहले भी ऑस्ट्रेलिया ए का नेतृत्व कर चुके हैं और इस भूमिका में मजबूत टैक्टिकल स्किल और पॉजिटिव अप्रोच लाएंगे। जोश को मैट शॉर्ट और एडम जम्पा जैसे खिलाड़ियों के साथ-साथ ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस जैसे सीनियर खिलाड़ियों से भी बहुत समर्थन मिलेगा।”
ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर
IPL 2027: स्टीफन फ्लेमिंग के बाद कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? ये 3 दिग्गज हैं सबसे बड़े दावेदार
LPL में पहली बार खेलते दिखेंगे शाहीन अफरीदी, PCB ने थमाया NOC; कैंडी रॉयल्स टीम में हुए शामिल
“क्यों नहीं?” लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अमोल मजूमदार ने किया विमेंस WTC का पुरजोर समर्थन

