Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs PAK: एडम जंपा के खिलाफ आगे बढ़कर शाॅट खेलना चाहते थे बाबर, लेकिन फिर हुए क्लीन बोल्ड, वायरल हुई वीडियो

Australia vs Pakistan, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (AUS vs PAK) के बीच जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 18 नवंबर को बेलीरिव ओवल मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम स्पिनर एडम जंपा के खिलाफ आगे बढ़कर शाॅट खेलना चाहते थे। लेकिन बाबर का आगे बढ़ना उन्हें भारी पड़ गया। मुकाबले में 28 गेंदों में 41 रन बनाकर नजर जमा चुकें, बाबर एक गलत शाॅट खेलते हुए आउट हुए।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान की पारी के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर बाबर बड़ा शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन अनुभवी जंपा ने चतुराई दिखाते हुए लेंथ डिलीवरी फेंकने की बजाए फुल गेंद डाली, जिसने बाबर के डंडे बिखेर दिए। तो वहीं जैसे ही बाबर मुकाबले में आउट हुए, तो उनके आउट होने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें एडम जंपा ने किस तरह किया बाबर आजम को आउट

pic.twitter.com/4BHfocLHQO

— Sunil Gavaskar (@gavaskar_theman) November 18, 2024

ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से एक आसान जीत की दर्ज

मैच के बारे में विस्तार से बात की जाए तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ पाकिस्तान 18.1 ओवर में सिर्फ 117 रनों पर ऑलआउट हो गई।

पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ही 41 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। इसके अलावा विकेटकीपर हसीबुल्लाह खान ने 24 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

दूसरी ओर, मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। आरोन हार्डी को 3 विकेट मिले, तो स्पेंसर जाॅनसन और एडम जंपा को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा जेवियर बारलेट और नाथन एलिस को भी 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान से मिले 118 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 11.2 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 61* रनों की शानदार पारी खेली।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...