Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: Sam Konstas ने मुझे 2003 के वीरेंद्र सहवाग की याद दिला दी: जस्टिन लैंगर 

AUS vs IND (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में 19 वर्षीय युवा बल्लेबाज सैम कोंटास (Sam Konstas) डेब्यू करने में सफल रहे हैं। गौरतलब है कि जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का यह बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच, आज 26 दिसंबर से ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर शुरू हो चुका है।

तो वहीं इस मैच में युवा सैम कोंटास की तारीफ करते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जस्टिन लैंगर (Justin Langer) जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। लैंगर का कहना है कि सैम उन्हें साल 2003 के वीरेंद्र सहवाग की याद दिलाते हैं।

गौरतलब है कि क्रिकेट जगत में सहवाग अपनी हार्ट हिटिंग बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, जिन्होंने साल 2003 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर खेले गए एक टेस्ट मैच में ओपनिंग करते हुए 233 गेंदों में 195 रनों की शानदार पारी खेली थी।

सैम कोंटस की जस्टिन लैंगर ने की जमकर तारीफ

बता दें कि अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में कोंटास ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान खिलाड़ी ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। तो वहीं उनकी पारी के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव कमेंट्री कर रहे लैंगर ने कहा-

वह शानदार है, मैच से पहले सैम कोंटास बहुत आश्वस्त थे, बहुत कुछ बोल रहे थे। उन्होंने अपने कार्यों से इसका समर्थन किया है, यह देखना अविश्वसनीय है। उन्होंने मुझे 2003 के वीरेंद्र सहवाग की याद दिला दी, जब उन्होंने पहले दिन 233 गेंदों पर 195 रन बनाए थे। उन्होंने हमें चौंका दिया, हम उनके आत्मविश्वास पर यकीन नहीं कर पा रहे थे।

लैंगर ने आगे कहा- कोंटास ने अनुभवी गेंदबाजों का सामना करने की अपनी क्षमता का भी प्रदर्शन किया, मोहम्मद सिराज को बाउंड्री लगाई और भारतीय आक्रमण को अस्थिर कर दिया। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

उन्होंने अनुभवी उस्मान ख्वाजा के साथ 89 रन की साझेदारी की। वह एग्रेसिव क्रिकेट खेल रहा है, वह डेविड वाॅर्नर के साथ खेलने का आदि है। जब वह उस तरह के दृष्टिकोण के साथ एक साथी के साथ खेल रहे हैं, और इससे काफी दबाव कम हो जाता है।

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...