
Steve Smith (Image Credit- Twitter X)
ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच जारी BGT सीरीज का चौथा बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच आज 26 दिसंबर, गुरूवार से ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर शुरू हो चुका है। तो वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) अर्धशतक जड़ते ही एक खास एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
एमसीजी टेस्ट मैच के पहले दिन स्मिथ ने जैसे ही रोहित शर्मा की टीम इंडिया के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाई, तो वह इस मैदान पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। इस अर्धशतक के साथ ही वह डाॅन ब्रैडमैन के साथ एलीट लिस्ट में शामिल हो गए। बता दें कि इस मैदान पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकाॅर्ड ग्रेग चैपल (13 बार) के नाम है।
MCG पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
1. ग्रेग चैपल – 13 बार, 17 टेस्ट मैचों में
2. डाॅन ब्रैडमैन – 12 बार, 11 टेस्ट मैचों में
3. रिकी पाॅन्टिंग – 11 बार, 15 टेस्ट मैचों में
4. स्टीव स्मिथ – 10 बार, 12 टेस्ट मैचों में
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत चौथा टेस्ट मैच पहले दिन के खेल का हाल
दूसरी ओर, बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के बारे में जानकारी दें, तो दिन की समाप्ति पर टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने वाली ऑस्ट्रेलिया ने 86 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय स्टीव स्मिथ 68* और पैट कमिंस 8* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
इससे पहले टीम के लिए सलामी बल्लेबाज सैम कोंटास (60) और उस्मान ख्वाजा (57) ने पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में मार्नस लाबुशेन ने भी 72 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, ट्रैविस हेड (0) और मिचेल मार्श (4) बड़ी पारी खेलने में असफल रहे।
तो वहीं टीम इंडिया की ओर से अभी तक गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को 3 और आकाशदीप, रविंद्र जडेजा और वाॅशिंगटन सुंदर को 1-1 सफलता मिली है।
NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री
6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन
‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

