Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: Dream11 Prediction, 4th Test: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, चौथे टेस्ट के लिए

AUS vs IND (Photo Source: Getty Images)

AUS vs IND: Dream11 Prediction, 4th Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर हैं। टीम इंडिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 295 रन और ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।

दोनों टीमों के बीच गाबा में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में स्टीव स्मिथ (101) और ट्रैविस हेड (152) की शतकीय पारी के बल पर 445 रन बनाए थे। भारत ने पहली पारी में कमाल का जज्बा दिखाते हुए फॉलोऑन बचाया और 260 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी 89/7 पर घोषित की और भारत को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य मिला था। लेकिन फिर बारिश के चलते पांचवें दिन का खेल रद्द कर दिया गया।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम 15 मैचों में 9 जीत, 106 अंक, 58.89 PCT के साथ दूसरे स्थान और भारत 17 मैचों में 9 जीत और 55.88 PCT के साथ तीसरे स्थान स्थान पर है। WTC फाइनल की दावेदारी ठोकने लिए दोनों ही टीमों के लिए आगामी मैच जीतना बहुत जरूरी है।

Australia vs India, 4th Test Match Details (मैच डिटेल्स):

मैच
जानकारी
मैच
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, चौथा टेस्ट
वेन्यू
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
दिन और समय
26-30 दिसंबर, सुबह 5:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Star Sports Network & Disney+ Hotstar

Australia vs India, Head-to-Head Records in Test (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच
110
ऑस्ट्रेलिया ने जीते
46
भारत ने जीते
33
ड्रॉ
30
टाई
01

Australia vs India, 4th Test: Melbourne Cricket Ground, Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को ही समान रूप से सहयोग प्रदान करती है। पिच पर घास है, जिसके चलते नई गेंद से गेंदबाजों को सफलता मिलती हुई नजर आएगी। साथ ही यहां एक्स्ट्रा बाउंस और सीम मूवमेंट भी मिलेगा। बल्लेबाज एक बार सेट होने के बाद यहां बड़ी पारी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 307 रन है। यहां 117 मैचों में से 57 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं।

Australia vs India, 4th Test: Probable Playing XI (संभावित प्लेइंग 11):

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

उस्मान ख्वाजा, सैम कोटांस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

भारत (India):

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतिश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप

AUS vs IND Dream11 Team, 4th Test: चौथे टेस्ट मैच के लिए

विकेटकीपर- ऋषभ पंत

बल्लेबाज- विराट कोहली, केएल राहुल, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड

ऑलराउंडर- पैट कमिंस, नीतिश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा

गेंदबाज- मिचेल स्टार्क, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

कप्तान और उप- कप्तान: 

कप्तान– विराट कोहली

उप-कप्तान– मिचेल स्टार्क

कप्तान और उप- कप्तान 

कप्तान– जसप्रीत बुमराह 

उप-कप्तान- स्टीव स्मिथ 

Click Here- Australia vs India, 4th Test Live Score 

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...