Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: BGT सीरीज में जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाने वालों पर पूर्व भारतीय कोच ने साधा निशाना

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए इस समय भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज के पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह की कमाल की गेंदबाजी के चलते 295 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

यह रनों के हिसाब से भारत की ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में हासिल की गई सबसे बड़ी जीत थी। तो वहीं इस जीत के बाद बहुत सारे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध बताने लगे हैं। बुमराह इस मैच में रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में स्टैंड इन कप्तान की भूमिका में भी नजर आए।

दूसरी ओर, बुमराह के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाने वालों पर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने निशाना साधा है। बुमराह का बचाव करते हुए पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा उसके एक्शन पर सवाल उठाने की बकवास को अब बंद कर देना चाहिए।

ग्रेग चैपल ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह के बाॅलिंग एक्शन पर सवाल उठने के बाद, The Sydney Morning Herald के लिए लिखे अपने काॅलम में चैपल ने कहा- फिर भी यह ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी प्रदर्शन था, जो अधिक चिंताजनक था।

घातक जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारत के गेंदबाज अधिक तेज और अधिक खतरनाक दिख रहे थे। वैसे, बुमराह के एक्शन पर सवाल उठाने की बकवास को प्लीज बंद करें।

चैपल ने आगे कहा- यह अद्वितीय है, और स्पष्ट रूप से क्लीन है। यह एक चैंपियन गेंदबाज की निशानी है, जो मैच के दौरान अपनी कला को सामने लाया। ऑस्ट्रेलिया का टाॅप ऑर्डर चिंता का विषय है। जबरन टीम में बदलाव करने से बचने के लिए उन्हें (ऑस्ट्रेलिया) एडिलेड में प्रदर्शन करना होगा।

गौरतलब है कि इस सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। यह डे-नाइट पिंक बाॅल मैच होगा। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी टीम में वापसी करते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...