Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: BGT सीरीज में जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाने वालों पर पूर्व भारतीय कोच ने साधा निशाना

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए इस समय भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज के पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह की कमाल की गेंदबाजी के चलते 295 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

यह रनों के हिसाब से भारत की ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में हासिल की गई सबसे बड़ी जीत थी। तो वहीं इस जीत के बाद बहुत सारे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध बताने लगे हैं। बुमराह इस मैच में रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में स्टैंड इन कप्तान की भूमिका में भी नजर आए।

दूसरी ओर, बुमराह के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाने वालों पर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने निशाना साधा है। बुमराह का बचाव करते हुए पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा उसके एक्शन पर सवाल उठाने की बकवास को अब बंद कर देना चाहिए।

ग्रेग चैपल ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह के बाॅलिंग एक्शन पर सवाल उठने के बाद, The Sydney Morning Herald के लिए लिखे अपने काॅलम में चैपल ने कहा- फिर भी यह ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी प्रदर्शन था, जो अधिक चिंताजनक था।

घातक जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारत के गेंदबाज अधिक तेज और अधिक खतरनाक दिख रहे थे। वैसे, बुमराह के एक्शन पर सवाल उठाने की बकवास को प्लीज बंद करें।

चैपल ने आगे कहा- यह अद्वितीय है, और स्पष्ट रूप से क्लीन है। यह एक चैंपियन गेंदबाज की निशानी है, जो मैच के दौरान अपनी कला को सामने लाया। ऑस्ट्रेलिया का टाॅप ऑर्डर चिंता का विषय है। जबरन टीम में बदलाव करने से बचने के लिए उन्हें (ऑस्ट्रेलिया) एडिलेड में प्रदर्शन करना होगा।

गौरतलब है कि इस सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। यह डे-नाइट पिंक बाॅल मैच होगा। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी टीम में वापसी करते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...