Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND, 3rd Test: Day 2: ट्रैविस हेड-स्टीव स्मिथ ने ठोका शतक, बुमराह ने खोला पंजा

AUS vs IND 3rd Test Day 2 ट्रैविस हेड-स्टीव स्मिथ ने ठोका शतक बुमराह ने खोला पंजा

AUS vs IND, Travis Head, Steve Smith & Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

AUS vs IND, 3rd Test: Day 2: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से गाबा में खेला जा रहा है। खेल का पहला दिन बारिश के चलते धूल गया था, मात्र 13.2 ओवरों का खेल हो पाया था। ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 28 रन बना लिए थे।

दूसरे दिन बारिश ने मैच में कोई बाधा नहीं डाली। ऑस्ट्रेलिया ने दिन के अंत तक पहली पारी में 7 विकेट खोकर 405 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी (45*) और मिचेल स्टार्क (7*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन पहले सेशन में गंवाए 3 विकेट

दूसरे दिन की शुरुआत में जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर उस्मान ख्वाजा (21) और नाथन मैकस्वीनी (9) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मेजबान टीम ने 38 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद नितीश कुमार रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन (12) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को 75 के स्कोर पर तीसरा झटका दिया। लाबुशेन ने जोरदार शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन आउटसाइड एज लगा और दूसरी स्लिप पर तैनात विराट कोहली ने शानदार कैच पकड़ा।

ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने ठोका शानदार शतक

दूसरे दिन का पहला सेशन टीम इंडिया के नाम था, लेकिन फिर लंच ब्रेक के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम घातक खेल दिखाती हुई नजर आई। ट्रैविस हेड ने 69वें ओवर के दौरान 115 गेंदों में शतक पूरा किया, यह हेड के करियर का 9वां टेस्ट शतक है। वहीं, फिर स्टीव स्मिथ ने 82वें ओवर के दौरान 185 गेंदों में शतक ठोका। यह उनके टेस्ट करियर का 33वां और भारत के खिलाफ 10वां टेस्ट शतक है।

AUS vs IND: 101 रन पर आउट हुए स्टीव स्मिथ

जसप्रीत बुमराह ने 83वें ओवर की छठी गेंद पर स्टीव स्मिथ को पवेलियन का रास्ता दिखाया। स्मिथ ने ड्राइव करने की कोशिश की थी, लेकिन आउटसाइड एज लगा और रोहित शर्मा ने डाइव लगाते हुए अच्छा कैच पकड़ा। स्मिथ ने 190 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली। बुमराह ने इस विकेट से हेड और स्मिथ के बीच की 241 रनों की साझेदारी को तोड़कर 316 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया।

एक ही ओवर में बुमराह ने हेड और मार्श को भेजा पवेलियन

जसप्रीत बुमराह ने 87वें ओवर में मिचेल मार्श (5) और ट्रैविस हेड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दोहरे झटके दिए। हेड को आउट कर बुमराह ने अपना पांच विकेट-हॉल भी पूरा किया। ट्रैविस हेड दोहरे शतक के मूड में नजर आ रहे थे, लेकिन उन्हें 160 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 152 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पहली पारी में 33 गेंदों में 20 रन बनाकर मोहम्मद सिराज के खिलाफ आउट हुए और टीम ने 385 के स्कोर पर सातवां विकेट गंवाया।

AUS vs IND: यहां देखें दूसरे दिन के खेल के बाद फैंस के रिएक्शन-

আরো ताजा खबर

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘थाला’ धोनी? आज मना रहे हैं अपना 45वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

MS Dhoni (image via X) आज (7 जुलाई) जब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो “कैप्टन कूल” लोकप्रियता और आर्थिक...

एमएस धोनी के कप्तानी रिकाॅर्ड्स की गांगुली, कोहली और रोहित से तुलना पर डालिए एक नजर

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में कई शानदार कप्तान हुए हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे अलग नजर आता है। साल 2007 में कप्तानी...

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए पूर्व भारतीय ने चुनी प्लेइंग 11, एक बदलाव की मांग की 

Team India (Image Credit- Twitter X) नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर आज रात 10 बजे से इंग्लैंड और भारत के बीच, जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा...

भारतीय सेलेक्टर का बड़ा दावा, कहा ‘जिम्बाब्वे T20I सीरीज के लिए सैमसन को आराम दिया गया है, टीम से बाहर नहीं किया गया’ 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 6 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम की...