Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND, 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया ने 89/7 पर दूसरी पारी की घोषित, भारत को मिला 275 रनों का लक्ष्य

AUS vs IND, 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया ने 89/7 पर दूसरी पारी की घोषित, भारत को मिला 275 रनों का लक्ष्य

AUS vs IND (Photo Source: Getty Images)

AUS vs IND, 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। खेल के पांचवें दिन टीम इंडिया पहली पारी में 260 रनों पर ऑलआउट हुई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी 89/7 पर घोषित कर दी। भारत को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य मिला है और 54 ओवरों का खेल बचा है।

बुमराह और आकाश दीप ने बल्ले के बाद गेंद से ऑस्ट्रेलिया के उड़ाए तोते

दूसरी पारी में भारत को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने तीसरे ओवर में दिलाई। उन्होंने उस्मान ख्वाजा (8) को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद बुमराह ने मार्नस लाबुशेन (1) को पवेलियन का रास्ता दिखाया और ऑस्ट्रेलिया को 16 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा।

जसप्रीत बुमराह के साथ-साथ आकाश दीप भी ऑस्ट्रेलिया पर अटैक करते हुए नजर आए। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर नाथन मैकस्वीनी (4) और मिचेल मार्श (2) को आउट किया।

यह भी पढ़े:- BGT 2024: क्या तीसरे टेस्ट के खेल के पांचवें दिन बारिश बनेगी टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के लिए विलन? जाने यहां

सिराज ने ट्रैविस हेड को किया दिखाया पवेलियन का रास्ता

ट्रैविस हेड ने पहली पारी में 152 रन की शानदार पारी खेली थी। दूसरी पारी में गेंद से अच्छी शुरुआत के बाद भारत के लिए हेड का विकेट चटकाना बहुत जरूरी था और यह काम सिराज ने करके दिखाया। सिराज ने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर हेड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को 60 के स्कोर पर छठा झटका दिया। सिराज ने इससे पहले स्टीव स्मिथ को भी अपना शिकार बनाया था। ट्रैविस हेड ने 19 गेंदों में 17 रन और स्टीव स्मिथ ने 5 गेंदों में मात्र 4 रन बनाए।

पैट कमिंस ने बनाए 22 रन

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने 10 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 22 रन की पारी खेली। वहीं एलेक्स कैरी ने 20 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 6 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट चटकाए।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...