Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND 2025 : “फॉर्म उनके लिए सिर्फ एक शब्द है” – अर्शदीप सिंह ने विराट कोहली की वापसी का किया समर्थन

AUS vs IND 2025 : “फॉर्म उनके लिए सिर्फ एक शब्द है” – अर्शदीप सिंह ने विराट कोहली की वापसी का किया समर्थन

AUS vs IND 2025: Arshdeep Singh backs Virat Kohli to bounce back after Perth debacle (image via getty)

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले वनडे मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली की फॉर्म से संबंधित चर्चा। उन्होंने विराट कोहली पर पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि विराट जल्द ही फॉर्म में वापस आ जाएँगे और इस बात पर उन्हें कोई भी शक नहीं। विराट कोहली भारतीय जर्सी में एक लंबे अंतराल के बाद खेलते नज़र आए। उन्होंने अपना आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध खेला था।

वापसी करते हुए विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहले एकदिवसीय मुक़ाबले में आठ गेंदों में शून्य के स्कोर पर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। चौथे स्टंप की गेंद को कवर्स और मिड ऑफ के क्षेत्र में ड्राइव मारने का प्रयास करते हुए विराट ने बैकवर्ड पॉइंट के खिलाड़ी को कैच थमा दिया।

भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर इस मैच में अपनी छाप छोड़ने में विफल रहा और पहले दस ओवरों के भीतर ही ड्रेसिंग रूम वापस लौट गया। 2019 के सेमी फाइनल के बाद यह भारतीय टॉप ऑर्डर द्वारा बनाया गया एकदिवसीय का सबसे कम स्कोर है। इसके कारण भारतीय टीम एक अच्छा टोटल बनाने में विफल रही और ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली।

अर्शदीप सिंह का बयान

अर्शदीप ने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “फॉर्म उनके लिए सिर्फ़ एक शब्द है। वह भारत के लिए 300 से अधिक वनडे खेल चुके हैं। वह जानते हैं कि वापसी कैसे करनी है। उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना सौभाग्य की बात है।”

“मुझे लगता है कि इस सीरीज़ में आगे उनके बल्ले से ढेर सारे रन निकलेंगे। वनडे फॉर्मेट की बात करें तो उन्होंने इसे मास्टर कर लिया है। मुझे नहीं पता कि वह व्यक्तिगत रूप से इसके बारे में कैसा महसूस करते हैं, शायद मैं उनसे पूछूंगा और आपको अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा।”

कोहली का ऑस्ट्रेलिया में वनडे में रिकॉर्ड सनसनीखेज़ रहा है। उन्होंने 30 पारियों में 49.14 के शानदार औसत और 88.58 के स्ट्राइक रेट से 1327 रन बनाए हैं। इनमें छह अर्द्धशतक और पाँच शतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 133 नाबाद रहा, जो उन्होंने होबार्ट में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 36.4 ओवरों में 321 रनों के आइकॉनिक रन-चेज़ के दौरान बनाया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...