Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND, 1st Test: Day 3: कोहली-यशस्वी ने ठोका शतक, ऑस्ट्रेलिया को मिला 534 रनों का लक्ष्य

AUS vs IND, Virat Kohli & Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Getty Images)

AUS vs IND, 1st Test: Day 3: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जा रहा है। पहली पारी में टीम इंडिया 150 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन कर पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 104 रनों पर समेट दिया।

खेल के दूसरे दिन के अंत तक भारत ने दूसरी पारी में  बिना कोई विकेट गंवाए 172 रन बना लिए थे। आज खेल के तीसरे दिन भारतीय टीम ने पारी 487 रनों पर घोषित की और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 534 रनों का लक्ष्य मिला है। दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 12 रन बना लिए हैं।

AUS vs IND: यशस्वी जायसवाल ने ठोका करियर का चौथा टेस्ट शतक

पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद यशस्वी जायसवाल 90 रन पर नाबाद थे। उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए 62वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर 205 गेंदों में टेस्ट करियर का चौथा शतक पूरा किया। यह ऑस्ट्रेलियाई धरती में उनका पहला शतक है। वह 94वें ओवर के दौरान मिचेल मार्श के खिलाफ स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए। यशस्वी ने 297 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 161 रन की पारी खेली।

विराट कोहली ने जड़ा करियर का 81वां इंटरनेशनल शतक

विराट कोहली पर्थ टेस्ट की पहली पारी में 5 रन पर आउट हो गए थे, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही थी। किंग कोहली ने फिर दूसरी पारी में शानदार फॉर्म दिखाते हुए अपने करियर का 81वां इंटरनेशनल शतक ठोका। यह उनके टेस्ट करियर का 30वां और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9वां शतक है। उन्होंने दूसरी पारी में 143 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली।

विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल की शानदार शतकीय पारी के अलावा केएल राहुल ने 176 गेंदों में 77 रन और नितिश कुमार रेड्डी ने 27 गेंदों में 38 रन की नाबाद पारी खेली।

AUS vs IND: दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों के स्कोर पर डालें नजर

यशस्वी जायसवाल- 161 (297) मिचेल मार्श के खिलाफ आउट
केएल राहुल- 77 (176) मिचेल स्टार्क के खिलाफ आउट
देवदत्त पडिक्कल- 25 (71) जोश हेजलवुड के खिलाफ आउट
विराट कोहली- 100* (143)
ऋषभ पंत 1 (4) नाथन लियोन के खिलाफ आउट
ध्रुव जुरेल- 1 (6) पैट कमिंस
वाशिंगटन सुंदर- 29 (94) नाथन लियोन
नितिश कुमार रेड्डी- 38* (27)

भारत के खिलाफ दूसरी पारी में सारे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी काफी ज्यादा महंगे साबित हुए। नाथन लियोन ने 39 ओवरों में 96 रन देकर सर्वाधिक दो विकेट चटकाए। वहीं, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल मार्श के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत

भारत के खिलाफ 534 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को काफी ज्यादा खराब शुरुआत मिली। कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में नाथन मैकस्वीनी को डक पर पवेलियन भेजा। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने पैट कमिंस (2) और बुमराह ने मार्नस लाबुशेन (3) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। ऑस्ट्रेलिया ने 12 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं।

আরো ताजा खबर

‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी...

IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक...

IPL 2026, Match 62: DC बनाम RR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 62 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स से होने वाला है। बता दें...

Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए की टीम की घोषणा

Pakistan Women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने आज 16 मई, शनिवार को 12 जून से यूके में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20...