Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: 180 रन पर सिमटी भारत की पहली पारी, नीतीश रहे टॉप स्कोरर, देखें Video Highlight

AUS vs IND (Photo Source: X)

शुक्रवार (6 दिसंबर) से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। यह एक डे नाइट टेस्ट है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी 180 रन पर सिमट गई। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 37 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। उनके टेस्ट करियर का यह 15वां पांच विकेट हॉल रहा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मिचेल स्टार्क ने मैच की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल को LBW आउट किया। इसके बाद केएल राहुल (37) के रूप में स्टार्क ने अपना दूसरा विकेट किया। इसके बाद 21वें ओवर में स्टार्क ने विराट कोहली (7 रन) के रूप में सबसे बड़ी सफलता दिलाई। वहीं टी-ब्रेक होने से ठीक पहले स्कॉट बोलैंड ने शुभमन गिल को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया।

AUS vs IND: आखिरी के कुछ ओवर में नीतीश रेड्डी ने की तूफानी बल्लेबाजी

दूसरे सेशन की शुरुआत भी भारत के लिए अच्छी नहीं रही। भारत को 87 के स्कोर पर भारत को 5वां झटका लगा जब स्कॉट बोलैंड ने रोहित को पवेलियन भेजा। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने ऋषभ पंत का शिकार किया। स्टार्क ने अपनी चौथी सफलता अश्विन को LBW आउट कर हासिल की। वहीं हर्षित राणा को बोल्ड करके स्टार्क ने अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया।

इसके बाद  44वें ओवर में पैट कमिंस ने जसप्रीत बुमराह को आउट कर भारत को 9वां झटका दिया। बुमराह के आउट होने के बाद नीतीश रेड्डी ने अपना गियर चेंज किया, उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट्स लगाए। हालांकि 45वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने मिचेल स्टार्क को बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की मगर वह गेंद को हवा में खड़ा कर बैठे। ट्रेविस हेड ने शानदार कैच पकड़ उनकी 42 रनों की तूफानी पारी का अंत किया। स्टार्क ने 6 विकेट लिए।

AUS vs IND: भारत की पहली पारी की Highlight

THIS IS CINEMA! 🙌

Pink ball, seaming conditions & bowlers breathing fire – doesn’t matter to #NitishReddy! 💪#AUSvINDOnStar 2nd Test 👉 LIVE NOW on Star Sports! #AUSvIND | #ToughestRivalry pic.twitter.com/IM9HaBrv63

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 6, 2024

FIRST BALL OF THE TEST!

Mitchell Starc sends Adelaide into delirium.#AUSvIND | #PlayOfTheDay | @nrmainsurance pic.twitter.com/pIPwqlX3dJ

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2024

Mitchell Starc sends Virat Kohli packing!#AUSvIND pic.twitter.com/2AzNllS7xT

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2024

Pat Cummins is that fired up after getting Pant with the bouncer!#AUSvIND pic.twitter.com/cC8Yxdlvpm

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2024

The inswinging peach of a yorker gets Mitchell Starc his fifth wicket!#AUSvIND | #DeliveredWithSpeed | @NBN_Australia pic.twitter.com/SwVIHFiNhK

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2024

 

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 60: KKR बनाम GT मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

KKR vs GT Match Preview (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच 16 मई को खेला जाएगा।...

PBKS vs MI: ‘मैच का टर्निंग पॉइंट’, जीत के बाद बुमराह ने बताया मैच का वो खास पल जहां से पलटा मैच

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 58 में मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की नाबाद मैच विनिंग पारी के चलते, पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला...

श्रेयस अय्यर नहीं, रवि शास्त्री ने भारत की टी20 कप्तानी के लिए सुझाया नया नाम 

Shreyas Iyer and Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X) सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने रिकाॅर्ड तीसरी बार आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया था।...

15 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 6 विकेट से हराया, तिलक वर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी जारी आईपीएल 2026 का...