Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा, जानें सिडनी टेस्ट में आकाशदीप को कौनसा खिलाड़ी कर सकता है रिप्लेस?

(Image Credit- Twitter X)

तेज गेंदबाज आकाशदीप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज के 5वें टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि जारी सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। तो वहीं इस मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि पीठ दर्द के कारण वह इस टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

खेले गए दो टेस्ट मैचों में आकाशदीप ने 87.5 ओवर गेंदबाजी की, जिससे शायद उनके वर्कलोड में तेजी आई, जिससे खिलाड़ी को यह समस्या हो गई। हालांकि, भारत के लिए मस्टविन मैच से पहले खिलाड़ी का चोटिल होना, टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

लेकिन टीम इंडिया के पास आकाशदीप को टीम में रिप्लेस करने के लिए डगआउट में काफी टैलेंट मौजूद है। लेकिन देखने लायक बात होगी कि आकाशदीप को कौनसा खिलाड़ी सिडनी टेस्ट मैच में रिप्लेस कर सकता है।

कौन करेगा आकाशदीप को रिप्लेस हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा

बता दें कि जारी सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में हर्षित राणा को खेलने का मौका मिला था। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हर्षित प्रभावी दिखे और कुल चार विकेट अपने नाम किए। हालांकि, एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में उनकी गेंदबाजी में धार देखने को नहीं मिली, जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर किया गया और आकाशदीप को अंदर लाए।

दूसरी ओर, प्रसिद्ध कृष्णा को अभी तक इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। 28 वर्षीय तेज गेंदबाज इंतजार कर रहा है कि कब उसे मौका मिले और कब वह अपने हुनर को दिखा पाए। बता दें कि कृष्णा एक हिट द डैक बाॅलर हैं, जो कंधे का इस्तेमाल करके पिच से अतिरिक्त उछाल प्राप्त करते हैं।

साथ ही सिडनी की पिच पर हल्की घास को देखते हुए, आखिरी टेस्ट मैच में उनके खेलने की प्रबल संभावनाएं हैं। लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट किस खिलाड़ी को टीम में मौका देता है, देखने लायक बात होगी।

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...