Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: स्काॅट बोलेंड के खिलाफ नीतीश रेड्डी का ये बेहतरीन रिवर्स स्कूप आपने देखा क्या?

Australia vs India, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

AUS vs IND 2nd Test Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 6 दिसंबर, शुक्रवार से एडिलेड ओवल में शुरू हो चुका है। मुकाबले के पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से जबरदस्त खेल देखने को मिला है।

दूसरी ओर, मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम की पारी के दौरान, युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish kumar reddy) ने एक बेहतरीन रिवर्स स्कूप खेला है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नीतीश ने यह शाॅट भारतीय पारी के 42वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्काॅट बोलेंड के खिलाफ खेला। तो वहीं जैसे ही नीतीश ने यह शाॅट खेला, तो उनके द्वारा यह शाॅट खेलने की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गई।

खिलाड़ी को यह शाॅट खेलते हुए देखकर हर कोई हैरान रह गया। मुकाबले में नीतीश ने 54 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली, जो भारतीय पारी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी था।

देखें इस शाॅट की वीडियो

That’s an unreal shot from Nitish!

The reverse scoop for six off Boland 🔥#AUSvIND pic.twitter.com/BK7dB25DLy

— 7Cricket (@7Cricket) December 6, 2024

भारत की पहली पारी सिर्फ 180 रनों पर सिमटी

तो वहीं मैच में भारतीय पारी के बारे में आपको बताएं तो टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला, कप्तान रोहित के साथ टीम इंडिया को भी भारी पड़ गया है। बता दें कि भारत की पहली पारी 44.1 ओवर में मात्र 180 रनों पर ही सिमट गई है।

पहली पारी में भारत की ओर से नीतीश रेड्डी ने 42 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो केएल राहुल ने 37, शुभमन गिल ने 31, ऋषभ पंत ने 21 और रविचंद्रन अश्विन ने 22 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पिछले मैच के शतकवीर यशस्वी जायसवाल (0) और विराट कोहली (7) आज बड़ी पारी खेलने में असफल रहे।

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनुभवी मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 6 विकेट हासिल किए। इसके अलावा पैट कमिंस और स्काॅट बोलेंड को 2-2 विकेट मिले।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...

ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ENG vs PAK: Nasser Hussain Slams Pakistan for Flying in Saim Ayub from CPL Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम...

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...