Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: ‘वे बुमराह के बारे में बात नहीं करते, सारा ध्यान विराट कोहली, रोहित शर्मा पर था’ BGT सीरीज के बीच पूर्व इंग्लिश कप्तान 

Nasser Hussain and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

पांच मैचों की BGT टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से स्टैंड इन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एक साइलेंट हीरो की तरह भूमिका निभाई।

मुकाबले में उन्होंने आसानी से ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट झटके और भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 295 रनों से बड़ी और ऐतिहासिक जीत दिलाने में मदद की। हालांकि, बीजीटी सीरीज के शुरू होने से पहले विराट कोहली की फॉर्म और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति हावी रही, वहीं बुमराह के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन ने मेहमान टीम को सीरीज में 1-0 से बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

दूसरी ओर, बीजीटी सीरीज के शुरू होने से पहले भारत को, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तीखी आलोचना भी देखने को मिली थी। तो वहीं जब बुमराह भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उनको लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने बड़ा बयान दिया है।

Nasser Hussain ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बीजीटी सीरीज को लेकर स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर बात करते हुए हुसैन ने कहा- उसके (जसप्रीत बुमराह) पास धीमी गेंद है, यॉर्कर है, बाउंसर है। मैं खेल से पहले सोच रहा था, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा था और मैं देख रहा था, कि सारा ध्यान कोहली पर था, और रोहित शर्मा वहां नहीं थे।

हुसैन ने आगे कहा- स्टीव स्मिथ जैसे क्या ये महान खिलाड़ी रन बना पाएंगे। मुझे वास्तव में लगा कि उन्होंने (ऑस्ट्रेलिया मैनेजमेंट) ने बुमराह के बारे में बात नहीं की। यह शायद इसलिए था, क्योंकि वह एक गेंदबाज है। बड़ी सीरीज में बल्लेबाजों को अधिक हाइलाइट किया जाता है। वे बुमराह के बारे में बात नहीं करते, सारा ध्यान विराट कोहली, रोहित शर्मा पर था।

আরো ताजा खबर

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...