Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: “मैं उसकी जगह होता तो…”, मार्नस लाबुशेन की इस हरकत पर बुरी तरह भड़के मैथ्यू हेडन

Siraj, Marnus Labuschangne & Mathew Hayden (Photo Source: X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा मैच ब्रिस्बेन में इस वक्त रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। दूसरे दिन पहले सेशन में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन बड़े विकेट गंवाए। लेकिन फिर स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड की जोड़ी भारतीय गेंदबाजों पर अटैक करती हुई नजर आ रही है। इस बीच, दूसरे दिन के खेल के दौरान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन मार्नस लाबुशेन की एक हरकत पर गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आए।

दरअसल, पारी के 33वें ओवर के दौरान सिराज ने लाबुशेन के खिलाफ अपील की थी, लेकिन अंपायर ने नॉट-आउट करार दिया। ओवर के दौरान सिराज ने जाकर बेल्स बदल दीं थी, फिर जब वह बॉलिंग एंड की तरफ गए तो लाबुशेन ने फिर से बेल्स की अदला-बदली कर दी। हेडन मार्नस लाबुशेन की ऐसी हरकत से नाखुश हैं।

लाबुशेन को लेकर मैथ्यू हेडन ने कही यह बात

मैथ्यू हेडन का कहना है कि मार्नस लाबुशेन ने बेल्स को वापस से बदलने की जो हरकत की, उसकी कोई जरूरत नहीं थी। स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री करते हुए, उन्होंने कहा कि लाबुशेन को सिराज की हरकतों को और अधिक धैर्य के साथ संभालना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने कुछ ही गेंदों के बाद अपना विकेट गंवा दिया।

“उसने 55 गेंदें खेली, लेकिन उसे बड़ी पारी खेलने का मौका नहीं मिला। अगर मैं क्रीज पर होता और गेंदबाज ऐसा करता तो भी वह छोटी सी बातचीत। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं गेंदबाज की तरफ भी नहीं देखता। मैं इस बात को स्वीकार नहीं करता कि वह क्या कर रहा है। वह मेरी जगह के आसपास भी नहीं है। वास्तव में, मैं शायद उसे बेल्स तक पहुंचने से पहले ही मेरी जगह से बाहर जाने के लिए कह देता।”

Siraj went to change the bails over…

Marnus was having none of it 😅#AUSvIND pic.twitter.com/nfQZ1sEZqo

— 7Cricket (@7Cricket) December 15, 2024

मार्नस लाबुशेन ने गाबा टेस्ट की पहली पारी में 55 गेंदों में 12 रन की पारी खेली। वह 34वें ओवर में नीतिश कुमार रेड्डी की गेंद पर दूसरी स्लिप पर तैनात विराट कोहली को कैच थमा बैठे।

আরো ताजा खबर

बाबर आजम को फिर सौंपी गई पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों पर संभालेंगे कमान

Babar Azam reappointed Pakistan Test captain as Shan Masood is sacked (image via getty) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने लीडरशिप स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव करते हुए स्टार बल्लेबाज बाबर आजम...

“उन्होंने अपनी नॉलेज से मेरी बहुत मदद की” – दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए भावुक हुए मुरली विजय

Murali Vijay gets emotional while praising Dinesh Karthik (image via X) तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने 4 जुलाई को अपना 94वां एनुअल डे मनाया, जिसमें भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मुरली...

Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 WC 2026, Final: Match Preview (image via getty) आज (5 जुलाई) लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड महिला टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया...

ENG vs IND, 2nd T20I: जैकब बैथल की तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड 4 विकेट से जीता, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

ENG vs IND: England defeated India to go 1-0 up in the five-match T20I series (image via getty) शनिवार (4 जुलाई) को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20आई...