Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: “मुझे पूरी उम्मीद है कि मिचेल स्टार्क…”, चोटिल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से ग्लेन मैक्ग्रा को है काफी उम्मीदें

Mitchell Starc (Pic Source-X)

पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया सिडनी में होने वाले भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में मिचेल स्टार्क को अपनी प्लेइंग XI में जरूर शामिल करें। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में मिचेल स्टार्क चोटिल हो गए थे। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने मेलबर्न टेस्ट में भाग लिया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों से जीत दर्ज की।

इस मैच को जीतने के बाद आस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। स्कैन के बाद यह पता चला है कि स्टार्क की पीठ में दर्द हो रहा है और इसी वजह से उनका सिडनी टेस्ट में खेलना मुश्किल लग रहा है। हालांकि, ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि अनुभवी तेज गेंदबाज को रिस्क लेना चाहिए और सिडनी टेस्ट में भाग लेना चाहिए।

Yahoo! News के मुताबिक ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि, ‘यह टेस्ट और सीरीज पर निर्भर करता है कि क्या टीम उनको लेकर रिस्क लेगी या नहीं। आगामी मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में भारत के खिलाफ पिछली दोनों टेस्ट सीरीज हारी है। यही वजह है कि आगामी मैच काफी बड़ा है। मेजबान आगामी टेस्ट को लेकर बहुत ही गंभीर है और इसी वजह से स्टार्क को सिडनी टेस्ट में खेलते हुए देखा जा सकता है।’

मिचेल स्टार्क खुद सिडनी टेस्ट में भाग लेना चाहेंगे: ग्लेन मैक्ग्रा

ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि, ‘अनुभवी तेज गेंदबाज खुद यही कोशिश करेंगे कि वो सिडनी टेस्ट में भाग लें। मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और इस समय वो जबरदस्त फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ अंतिम टेस्ट में खेलने के लिए उतरेगा। हेजलवुड को खोना ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत ही निराशाजनक बात थी, लेकिन स्कॉट बोलैंड ने उनकी जगह काफी अच्छी तरह से ली। मुझे उम्मीद है कि स्टार्क पहले दिन से ही ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।’

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांचवा व अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से शुरू हो रहा है। टीम इंडिया भी इस मैच को जीतने के लिए जमकर अभ्यास कर रही है। यह देखना बेहद जरूरी होगा कि अंतिम टेस्ट को कौन अपने नाम करता है?

আরো ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में...

ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की जारी टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड...

महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद परिवार से मिलके भावुक हुई इंग्लिश पेसर लाॅरेन बेल, देखें वायरल वीडियो

Women’s T20 World Cup 2026: Lauren Bell (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने फाइनल में जगह...

4 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इतिहास रचने से महज 1 विकेट दूर अक्षर पटेल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि भारत...