Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच आज, पढ़ें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग इलेवन 

AUS vs IND: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच आज, पढ़ें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग इलेवन 

AUS vs IND (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है। टी20 सीरीज के तीन मैच अभी तक खेले जा चुके हैं। तो वहीं, आज 6 नवंबर गुरूवार को दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मैच क्वींसलैंड के करारा ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

पहला मैच बारिश की वजह से धुलने के बाद हुए दो टी20 मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 में जीत हासिल की है। चौथे टी20 मैच में कोई भी टीम जीत हासिल कर, बढ़त हासिल करना चाहेगी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत चौथे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

गौरतलब है कि इस मैच में ज्यादा इंटरनेशनल मैच नहीं हुए हैं, लेकिन बिग बैश लीग के दौरान यहां हुए क्रिकेट मैच बताते हैं कि पिच बल्लेबाजी के लिए काफी ज्यादा अच्छा मानी जाती है। हालांकि, तेज गेंदबाजों को शुरुआत में पिच से मदद मिल सकती है। खैर, इस पिच का मिजाज देखते हुए कप्तान टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकते हैं। 180+ का स्कोर मैदान पर मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है।

मैच डिटेल्स

मैच भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैच 4, टी20आई सीरीज 2025
वेन्यू करारा ओवल, क्वींसलैंड
दिनांक और समय गुरूवार, 6 नवंबर; दोपहर 1:45 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स, जियो हॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट)

हेड टू हेड

खेले गए मैच 35
भारत 21 मैच जीते
ऑस्ट्रेलिया 12 मैच जीते
कोई नतीजा नहीं 02
पहला मैच 22 सितंबर, 2007 (भारत जीता)
आखिरी मैच 2 नवंबर, 2025 (भारत जीता)

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – संभावित प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: महली बार्डमैन, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट शॉर्ट, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, ग्लेन मैक्सेवल

भारत: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

আরো ताजा खबर

लखनऊ सुपर जायंट्स के ये 5 खिलाड़ी आईपीएल 2026 में बन सकते हैं बड़े मैच विनर

5  LSG players IPL 2026 (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स नई उम्मीदों के साथ मैदान में उतरने जा रही है। पिछले कुछ सीजन में टीम...

कोलकाता नाइट राइडर्स के ये 5 खिलाड़ी IPL 2026 में बन सकते हैं बड़े मैच विनर

5 KKR players IPL 2026 (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में को लकाता नाइट राइडर्स एक नई सोच और नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने वाली है।...

IPL 2026 के लिए इरफान पठान ने चुनी KKR की प्लेइंग 12, इस अनकैप्ड स्टार को दी जगह 

KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के आगामी सीजन के लिए पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की प्लेइंग 12 का चयन...

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका, आकाश दीप पूरे टूर्नामेंट से बाहर

Akash Deep (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण...