Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: “बेवकूफ, बेवकूफ…”, ऋषभ पंत पर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर, बोल दी ऐसी बातें

Sunil Gavaskar & Rishabh Pant (Photo Source: X)

ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में जारी चौथे टेस्ट की पहली पारी में 28 रन पर आउट हुए। स्कॉट बोलैंड की गेंद पर खराब शॉट खेलकर वह डीप थर्ड पॉइंट के फील्डर नाथन लियोन को कैच थमा बैठे। भारत ने खेल के दूसरे दिन के अंत तक पांच बड़े विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद टीम को बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। लेकिन पंत की बेवकूफी ने तीसरे दिन की शुरुआत में ही टीम को मुश्किलों में डाल दिया।

ऋषभ के आउट होने के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर उनकी बल्लेबाजी पर गुस्सा निकालते हुए नजर आए। आइए आपको बताते हैं कि गावस्कर ने क्या कहा-

उसे दूसरे ड्रेसिंग रूम में जाना चाहिए- सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत के खराब शॉट सेलेक्शन को लेकर बात करते हुए कहा कि, यह उनका नेचुरल गेम नहीं है। दिग्गज ने पंत के शॉट को बेवकूफी भरा शॉट बताया और कहा कि उन्हें भारतीय ड्रेसिंग रूम में नहीं जाना चाहिए।

“बेवकूफ, बेवकूफ, बेवकूफ! आपके पास दो फील्डर हैं, फिर भी आप उस शॉट के लिए जाते हैं। आप पिछले शॉट को मिस कर चुके हैं और देखिए आप कहां पकड़े गए हैं। आप डीप थर्ड मैन पर पकड़े गए हैं। यह आपका विकेट गंवाना है। आपको स्थिति को भी समझना होगा। आप यह नहीं कह सकते कि यह आपका नेचुरल गेम है। मुझे खेद है कि यह आपका नेचुरल गेम नहीं है। यह एक बेवकूफी भरा शॉट है जो आपकी टीम को बुरी तरह से निराश कर रहा है। उन्हें उस (भारतीय) ड्रेसिंग रूम में नहीं जाना चाहिए। उन्हें दूसरे ड्रेसिंग रूम में जाना चाहिए।”

Sunil Gavaskar’s reaction on Rishabh Pant’s dismissal. pic.twitter.com/Dpb2BwYbfH

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 28, 2024

ऋषभ पंत के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा 65वें ओवर में नाथन लियोन के खिलाफ आउट हो गए और भारत को 221 के स्कोर पर सातवां झटका लगा था। नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी ने फिर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर वापसी दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) उत्तर प्रदेश की अध्यात्म नगरी वाराणसी में हाल में ही बनकर तैयार हुए क्रिकेट स्टेडियम की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल...

‘उस ओवर ने सब कुछ बदल दिया’ – पार्थिव पटेल ने बताया टीम इंडिया कहां हारी दूसरा टी20 मैच

Parthiv Patel pinpoints where India lost second T20I against England (image via getty) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना ​​है कि मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई...

5 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Women T20 WC 2026: फाइनल मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से यूके जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां...

फिर विवादों में घिरे पृथ्वी शॉ, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने इंस्टा पर किया अनफॉलो, खिलाड़ी पर लगाया चीटिंग का आरोप!

Prithvi Shaw & Akriti Agarwal (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेटर और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें...