Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: बुमराह ने तो कमाल कर दिया.! टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में स्टीव स्मिथ के साथ पहली बार हुआ ऐसा

Steve Smith (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी अटैक के सामने बुरी तरह पिट गई। टीम पहली पारी में 150 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की मंशा भारत पर वार करने की थी, लेकिन जसप्रीत बुमराह के रहते ऐसा संभव ही नहीं है। भारतीय कप्तान ने काउंटर अटैक करते हुए नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

स्टीव स्मिथ नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे। पर्थ टेस्ट में बुमराह के खिलाफ इस विकेट को स्मिथ अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगे, क्योंकि वह टेस्ट क्रिकेट में होम ग्राउंड पर पहली बार गोल्डन डक पर आउट हुए।

STAT ALERT: Steve Smith registers his first-ever GOLDEN DUCK at home in Tests.

📸: Disney + Hotstar pic.twitter.com/jz4oZL1gPu

— CricTracker (@Cricketracker) November 22, 2024

AUS vs IND, 1st Test: बुमराह के खिलाफ इस तरह आउट हुए स्टीव स्मिथ

जसप्रीत बुमराह ने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर उस्मान ख्वाजा (8) को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। उन्होंने पांचवीं गेंद ओवद द विकेट फेंकी, जो गुड लेंथ पर थी। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पड़कर अचानक अंदर की ओर आई।

स्टीव स्मिथ ने डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन अंदर आती गेंद की लाइन को मिस कर गए और गेंद सीधे पैड पर जाकर लगी। बुमराह ने अपील की, अंपायर ने आउट करार दिया और स्मिथ गोल्डन डक पर आउट हुए। आपको बता दें, बुमराह टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

स्टीव स्मिथ टेस्ट में 10 साल बाद गोल्डन डक पर हुए आउट

स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में 10 साल बाद गोल्डन डक पर आउट हुए और ऐसा उनके साथ दूसरी बार हुआ है। वह पहली बार 2014 में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज डेल स्टेन के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए थे। वहीं, जसप्रीत बुमराह टेस्ट में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

Bowlers to dismiss Steve Smith on golden duck in Test

Dale Steyn ☝️
Jasprit Bumrah ☝️

END OF THE LIST! pic.twitter.com/GMEy0en7t0

— CricTracker (@Cricketracker) November 22, 2024

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...