Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले आउट साइड ऑफ स्टंप गेंदों पर प्रैक्टिस करते हुए देखे गए विराट कोहली, देखें वीडियो

(Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच इस समय बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज के अभी तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से दोनों टीमों के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आउट साइड ऑफ स्टंप गेंदबाजी के खिलाफ पसीना बहाते हुए नजर आए हैं। जारी बीजीटी सीरीज के दौरान कोहली पांचवें और छठे स्टंप की गई गेंदबाजी से काफी परेशान दिखे हैं।

तो वहीं बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले कोहली नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्हें गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने के लिए भी कहते हुए सुना गया। इसको लेकर कोहली की एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

देखें विराट कोहली की यह वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sports Tak (@sportstakofficial)

खैर, इस सीरीज में विराट कोहली के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक के अलावा कोहली कुछ खास परफाॅर्म नहीं कर पाए हैं। सीरीज के खेले गए तीन टेस्ट मैचों में कोहली सिर्फ 126 रन ही बना पाए हैं।

हालांकि, कोहली के व्यक्तिगत तौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में रिकाॅर्ड शानदार है। एमसीजी में खेले गए तीन टेस्ट मैचों में कोहली ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दो अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी खेली है।

इस मैदान पर रन मशीन के नाम से मशहूर विराट ने 52.57 की औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली का बेस्ट स्कोर इस मैदान पर 169 रन रहा है। तो वहीं अब कुछ ऐसा ही प्रदर्शन कोहली 26 दिसंबर से शुरू होने वाले चौथे बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...