Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: बारिश की वजह से खेल रुका तो रोहित शर्मा के साथ पाॅपकाॅर्न खाते हुए नजर आए शुभमन गिल, देखें वीडियो 

AUS vs IND: बारिश की वजह से खेल रुका तो रोहित शर्मा के साथ पाॅपकाॅर्न खाते हुए नजर आए शुभमन गिल, देखें वीडियो 

AUS vs IND (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज 19 अक्टूबर, रविवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला वनडे मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 37 रनों पर ही भारत ने 3 विकेट गंवा दिए हैं।

लेकिन इसके बाद, जब बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा तो भारतीय डगआउट से एक खास वीडियो सामने आई है। यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में नए वनडे कप्तान पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ पाॅपकाॅर्न खाते हुए नजर आए हैं। साथ ही जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुई, तो फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से रिएक्शन देने लगे।

वापसी पर फ्लाॅप साबित हुए रो-को

खैर, वनडे क्रिकेट में काफी लंबे समय बाद वापसी कर रहे पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली-रोहित शर्मा फ्लाॅप साबित हुए हैं। रोहित शर्मा पर्थ में जारी पहले वनडे मैच में बतौर ओपनर 8 रन बनाकर जोश हेजलुवड के खिलाफ आउट हो गए।

तो वहीं, 223 दिनों बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आए विराट कोहली तो 8 गेंदों में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। कोहली को मिचेल स्टार्क ने कूपर कैनोली के हाथों कैच आउट कराया। देखने लायक बात होगी कि मुकाबले में टाॅप ऑर्डर के बिखरने के बाद, टीम इंडिया इस मैच में कितने रनों का टारगेट मेजबान टीम के सामने रखने में सफल हो पाती है?

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया – ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शाॅर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेन्शो, कूपर कैनोली, मिचेल ओवन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यु खुनेमन, जोश हेजलवुड

भारत – रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाॅशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...