
Melbourne Cricket Ground. (Image Source: Twitter/cricketcomau)
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में 26 दिसंबर को जब सीरीज का चौथा टेस्ट शुरू होगा तो भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों का लक्ष्य सीरीज में अहम बढ़त हासिल करने पर होगी। इस मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स को कड़ी मेहनत करनी होगी। हालांकि जितनी मेहनत टीम इंडिया के प्लेयर को करनी होगी उतनी ही मेहनत भारतीय फैंस को इस मैच को देखने के लिए करनी होगी।
बॉर्डर गावस्कर सीरीज का चौथा मैच बॉक्सिंग डे टेस्ट के रूप में गुरुवार, 26 दिसंबर से मेलबर्न में होना है। इसके लिए भारतीय फैंस में काफी उत्साह है लेकिन उन्हें टीवी या फिर लाइव स्ट्रीम पर मैच देखने के लिए अपनी नींद की कुर्बानी देंगी होगी। इसका सबसे बड़ा कारण है चौथे टेस्ट की टाइमिंग, जो अब तक खेले गए तीनों टेस्ट के मुकाबले से अलग है। चलिए आपको इस मैच की टाइमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी बताते हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अब तक खेले गए तीनों ही मैच के शुरू होने की टाइमिंग अलग-अलग रही है। पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे से शुरू हुआ था। वहीं एडिलेड में खेले गए डे नाईट टेस्ट की शुरुआत भारतीय समयनुसार सुबह 9:30 बजे से हुई थी।
वहीं ब्रिस्बेन में तीसरा टेस्ट सुबह 5:50 बजे शुरू हुआ था। लेकिन इन सभी के मुकाबले अब मेलबर्न में खेला जाने वाला बॉक्सिंग डे टेस्ट और भी जल्दी शुरू होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे होगी और टॉस 4:30 बजे होगा। ऐसे में भारतीय फैंस को मैच का लुत्फ लेने के लिए काफी जल्दी उठना होगा।
AUS vs IND चौथे टेस्ट के सेशन की टाइमिंग
पहला सत्र: भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक
दूसरा सत्र: भारतीय समयानुसार सुबह 7:40 बजे से 9:40 बजे तक
तीसरा सत्र: भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
बता दें कि अगर किसी कारणवश दिन के निर्धारित पूरे ओवरों को पूरा कराने में देरी होती है तो फिर खेल को आगे आधा घंटा तक बढ़ाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में अंतिम सेशन दोपहर 12 बजे की बजाय 12:30 बजे समाप्त होगा।
Women T20 WC 2026 Final: फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकाॅर्ड 7वीं बार जीती टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी
आईसीसी लाॅन्च कर सकता है नई ग्लोबल टी20 लीग, वनडे फाॅर्मेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव
Women T20 WC 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
‘मुझे उम्मीद है उन्हें जगह मिलेगी’ इरफान पठान ने जल्द भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार के चयन का समर्थन किया 

