Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: फैन का 10 साल पुराना सपना हुआ पूरा, आखिरकार मिल ही गया रोहित शर्मा का ऑटोग्राफ, आप भी देखें वीडियो

Rohit Sharma (Pic Source-X)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। यही नहीं रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी है। हाल ही में रोहित शर्मा भारतीय टीम से जुड़ गए हैं।

बता दें कि, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया था जिसको टीम इंडिया ने 295 रनों से अपने नाम किया। यही नहीं पहला टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया ने प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेला और इसे अपने नाम किया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा अपने फैंस को स्टेडियम से निकलते हुए फोटोग्राफ दे रहे हैं। इन्हीं फैंस में से एक ने रोहित शर्मा से ऑटोग्राफ की अपील की और साथ ही यह भी कहा कि वो उनके ऑटोग्राफ के लिए 10 साल से इंतजार कर रहे हैं।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा अपने फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे हैं और साथ ही एक फैन का 10 साल पुराना सपना पूरा हो गया।

यह रही वीडियो:

The wait of a decade finally ends. A fan waited for 10 years to get a @ImRo45 autograph and yesterday was his lucky day😊 #TeamIndia pic.twitter.com/miywxlE8gA

— BCCI (@BCCI) December 2, 2024

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 6 दिसंबर से एडिलेड में हो रही है। यह पिंक बॉल टेस्ट होगा। दोनों हो टीमें आगामी टेस्ट को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में है।

ऑस्ट्रेलिया को अगर इस टेस्ट सीरीज में वापसी करनी है तो उन्हें एडिलेड टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है। बता दें कि, अभी तक पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने एक भी मैच में हार नहीं झेली है। दूसरा टेस्ट मैच काफी रोमांचक होने वाला है।

আরো ताजा खबर

“यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम

Wasim Akram Hits Out at PCB for Sending Players and Coaches Home Mid-Tour (image via X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड दौरे के...

SM Trends: 11 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

काउंटी क्रिकेट में Kuldeep Yadav ने चटकाए 10 विकेट, कोच गौतम गंभीर को दिया कड़ा संदेश!

Kuldeep Yadav Destroys Essex With 10 Wickets In County Championship (image via X) Kuldeep Yadav 10 wicket haul: गुरुवार, 10 सितंबर को भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...