Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: पर्थ में 2 छक्के जड़ते ही यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ब्रैंडन मैकुलम को छोड़ा पीछे

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहली पारी में 150 पर सिमट गई थी, लेकिन फिर दूसरी पारी में टीम ने शानदार वापसी की। दूसरे दिन के अंत तक भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 172 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं और 218 रनों की बढ़त बना ली है। यशस्वी जायसवाल (90*) और केएल राहुल (62*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल पहली पारी में 8 गेंदें खेलकर डक पर आउट हुए थे। उन्होंने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाजों पर अटैक करते हुए 123 गेंदों में अपना 9वां टेस्ट अर्धशतक जड़ा। पर्थ में इस शानदार पारी के दौरान यशस्वी ने एक बड़ा इतिहास रच दिया है। यशस्वी टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा ब्रैंडन मैकुलम का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में दो छक्के लगाते ही यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के (34) लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मुकाबले से पहले उनके नाम 32 छक्के थे। यशस्वी से पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम के नाम था। जिन्होंने 2014 में टेस्ट क्रिकेट में 33 छक्के लगाए थे।

एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट-

34 – यशस्वी जायसवाल 2024 में
33 – ब्रेंडन मैकुलम 2014 में
26 – बेन स्टोक्स 2022 में
22 – एडम गिलक्रिस्ट 2005 में
22 – वीरेंद्र सहवाग 2008 में

यशस्वी जायसवाल ने केएल राहुल के साथ मिलकर निभाई रिकॉर्ड साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 172* रनों की साझेदारी हो चुकी है। यह 2010 के बाद से SENA देशों में भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। और साथ ही यह ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है।

ऑस्ट्रेलिया में BGT में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी-

172* – यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल, 2024 में पर्थ में*
141 – आकाश चोपड़ा और वीरेंद्र सहवाग, 2003 में मेलबर्न में
123 – आकाश चोपड़ा और वीरेंद्र सहवाग, 2004 में सिडनी में
71 – रोहित शर्मा और शुभमन गिल, 2021 में सिडनी में
70 – रोहित शर्मा और शुभमन गिल, 2021 में सिडनी में

SENA देशों में 2010 के बाद से भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

172*- यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल, 2024* में पर्थ में
137 – गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग, 2010 में सेंचुरियन में
126 – केएल राहुल और रोहित शर्मा, 2021 में लॉर्ड्स में
117 – मयंक अग्रवाल और केएल राहुल, 2021 में सेंचुरियन में
97 – केएल राहुल और रोहित शर्मा, 2021 में नॉटिंघम में

ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

191 – सुनील गावस्कर और के श्रीकांत, 1986 में सिडनी में
165 – चेतन चौहान और सुनील गावस्कर, 1981 में मेलबर्न में
172* – यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल, 2024* में पर्थ में
141 – आकाश चोपड़ा और वीरेंद्र सहवाग, 2003 में मेलबर्न में
124 – एमएच मांकड़ और चंदू सरवटे, 1948 में मेलबर्न में

আরো ताजा खबर

उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X) Usman Khawaja on ball-tampering: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा ने...

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...