Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: नीतीश रेड्डी-वाशिंगटन सुंदर की साझेदारी ने 147 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बनाया पहली बार ये अनोखा रिकॉर्ड

Nitish Kumar Reddy and Washington Sundar (Photo Source: Getty Images)

मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की ऐतिहासिक साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 474 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा (3) व केएल राहुल (24) जल्दी आउट हो गए। हालांकि, यशस्वी जायसवाल ने 82 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन वह अपने शतक से चूक गए।

इसके बाद के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली 36 रन बनाकर चलते बने। वहीं आकाश दीप खाता भी नहीं खोल सके। ऋषभ पंत (28) ने एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया और रवींद्र जडेजा सिर्फ 17 रन ही बना सके। हालांकि, नीतीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर ने टीम की लड़खड़ाती नैया को पार लगाया। दोनों ने बेहद अहम मौके पर एक बड़ी साझेदारी की।

दोनों बल्लेबाजों के इस साझेदारी ने टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में इतिहास रच दिया है। दरअसल, नंबर-8 और नंबर-9 के दोनों बल्लेबाजों ने एक पारी में 150 से अधिक गेंदों का सामना किया, जो रिकॉर्ड है। इसके अलावा शतक लगाने के साथ ही नीतीश रेड्डी, सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

इस साझेदारी को नाथन लियोन ने तोड़ा। ऑफ स्पिनर ने वाशिंगटन सुंदर को 50 के निजी स्कोर पर स्मिथ के हाथों कैच कराया।

भारतीय टीम 116 रनों से पीछे

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चल रहे मुकाबले की बात करें तो तीसरे दिन की समाप्ति पर भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 116 रन पीछे है। रेड्डी 176 गेंदों में 105* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और मोहम्मद सिराज 2* उनका साथ दे रहे हैं।

खेल के चौथे दिन भारत अधिक से अधिक रन बनाने का प्रयास करेगा। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम मेहमान को कम स्कोर पर समेटना चाहेगी और दूसरी पारी में एक मजबूत स्कोर खड़ा कर परिणाम निकालने का प्रयास करेगी। इस समय पांच मैचों की यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। ऐसे में चौथा टेस्ट परिणाण के नजरिए से बेहद अहम हो जाता है।

আরো ताजा खबर

मैनचेस्टर में अक्षर पटेल के नाम हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड! T20I क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर

Axar Patel Becomes First Indian Spinner to 100 T20I Wickets (image via getty) भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शनिवार (4 जुलाई) को इतिहास रच दिया; वे टीम इंडिया के ऐसे...

Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 WC 2026, Final: Match Preview (image via getty) आज (5 जुलाई) लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड महिला टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया...

ENG vs IND, 2nd T20I: जैकब बैथल की तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड 4 विकेट से जीता, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

ENG vs IND: England defeated India to go 1-0 up in the five-match T20I series (image via getty) शनिवार (4 जुलाई) को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20आई...

5 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 2nd T20I: इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए...