Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: तीसरे टेस्ट के लिए क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, इन दो प्लेयर्स को किया जा सकता है बाहर

Team India (Photo Source: X)

एडिलेड टेस्ट में मिली हार के बाद फैंस, एक्सपर्ट्स के मन में एक ही सवाल है कि भारतीय टीम अब तीसरे टेस्ट मैच में किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी। इस मामले में क्रिकेट एक्सपर्ट्स अलग-अलग राय दे रहे हैं और बता रहे हैं कि कंगारू टीम के खिलाफ अगले टेस्ट मैच के लिए भारत की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। अब दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर (शनिवार) से ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाना है और ये मुक़ाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5.50 बजे शुरू होगा।

AUS vs IND: गाबा टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI में हो सकते हैं दो बदलाव

गाबा टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें टिकी हुई है। इस मुकाबले के लिए कप्तान रोहित शर्मा भारत की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, बैटिंग यूनिट में फेरबदल की संभावना नहीं है, लेकिन बॉलिंग यूनिट में बदलाव दिखाई दे सकता है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा की प्लेइंग-11 से छुट्टी हो सकती है क्योंकि वो एडिलेड टेस्ट में काफी महंगे साबित हुए थे।

हर्षित राणा की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप को टीम में जगह मिल सकती है। वहीं अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जगह को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि अश्विन को ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए ड्रॉप करना शायद उचित नहीं होगा। अश्विन ने एडिलेड टेस्ट में 53 रन देकर एक विकेट लिया। बल्लेबाजी की बात करें तो अश्विन ने एडिलेड टेस्ट में 22 और 7 रन बनाए।अश्विन की यदि प्लेइंग-11 से ड्रॉप होते हैं तो रवींद्र जडेजा या वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है।

एडिलेड टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा/रव‍िचंद्रन अश्व‍िन/वॉश‍िंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

আরো ताजा खबर

“फिर से एक चौंकाने वाला सिलेक्शन” – यश ठाकुर के टीम इंडिया में चुने जाने पर हनुमा विहारी का बड़ा बयान

Hanuma Vihari’s huge statement on Yash Thakur’s maiden India call-up ahead of Zimbabwe T20Is (image via X) बीसीसीआई द्वारा आगामी जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए भारत की 15 सदस्यीय टी20 टीम...

ENG vs IND, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, प्रिंस यादव को मिला मौका; देखें टीमों की प्लेइंग XI

ENG vs IND, 3rd T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) मंगलवार, 7 जुलाई को 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे टी20आई मैच में, श्रेयस अय्यर ने...

सूर्यवंशी के लिए संजू ने दी कुर्बानी! वैभव सूर्यवंशी को लेकर सामने आई ये अनोखी ‘थ्योरी’

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारत की टीम की घोषणा के बाद एक नई ‘सिलेक्शन थ्योरी’ ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।...

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...