
Team India (Photo Source: X)
एडिलेड टेस्ट में मिली हार के बाद फैंस, एक्सपर्ट्स के मन में एक ही सवाल है कि भारतीय टीम अब तीसरे टेस्ट मैच में किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी। इस मामले में क्रिकेट एक्सपर्ट्स अलग-अलग राय दे रहे हैं और बता रहे हैं कि कंगारू टीम के खिलाफ अगले टेस्ट मैच के लिए भारत की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। अब दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर (शनिवार) से ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाना है और ये मुक़ाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5.50 बजे शुरू होगा।
AUS vs IND: गाबा टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI में हो सकते हैं दो बदलाव
गाबा टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें टिकी हुई है। इस मुकाबले के लिए कप्तान रोहित शर्मा भारत की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, बैटिंग यूनिट में फेरबदल की संभावना नहीं है, लेकिन बॉलिंग यूनिट में बदलाव दिखाई दे सकता है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा की प्लेइंग-11 से छुट्टी हो सकती है क्योंकि वो एडिलेड टेस्ट में काफी महंगे साबित हुए थे।
हर्षित राणा की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप को टीम में जगह मिल सकती है। वहीं अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जगह को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि अश्विन को ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए ड्रॉप करना शायद उचित नहीं होगा। अश्विन ने एडिलेड टेस्ट में 53 रन देकर एक विकेट लिया। बल्लेबाजी की बात करें तो अश्विन ने एडिलेड टेस्ट में 22 और 7 रन बनाए।अश्विन की यदि प्लेइंग-11 से ड्रॉप होते हैं तो रवींद्र जडेजा या वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है।
एडिलेड टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा/रविचंद्रन अश्विन/वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट
Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11
बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी
Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

