Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: तनुष कोटियन के चुने जाने पर उठ रहे सवालों का रोहित शर्मा ने दिया जवाब

AUS vs IND: तनुष कोटियन के चुने जाने पर उठ रहे सवालों का रोहित शर्मा ने दिया जवाब

Tanush Kotian (Image Credit- Twitter X)

जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में कुछ युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला है। वहीं अब इसमें अनकैप्ड प्लेयर तनुष कोटियन को रविचंद्रन अश्विन के रिप्लेसमेंट के रूप में मौका दिया जा रहा है। बता दें कि अश्विन ने हाल ही में तीसरे टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की। इस कारण से 26 वर्षीय कोटियन को पहली बार नेशनल टीम में शामिल होने का मौका मिला है, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

बता दें कि गाबा टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब चौथा टेस्ट यानी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाना है। और दोनों टीमें एमसीजी में परिस्थितियों को देखते हुए अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच रही हैं।

हालांकि, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे स्पिन दिग्गजों से आगे कोटियन को शामिल करने पर सवाल खड़े हुए हैं कि इतने अधिक अनुभवी भारतीय स्पिन जोड़ी को छोड़कर कोटियन को क्यों अधिक तरजीह दी जा रही है? अब वहीं आगामी ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अनुभवी स्पिनरों की जगह कोटियन को चुनने के कारणों का खुलासा किया है।

रोहित ने मंगलवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, तनुष कोटियन ने यहां ऑस्ट्रेलिया में एक महीने पहले खेला था। कुलदीप, मुझे नहीं लगता कि उसके पास वीजा है और वह 100% फिट नहीं है। अक्षर का हाल ही में एक बच्चा हुआ है। तनुष तैयार हैं, अगर हमें यहां या सिडनी में दो स्पिनरों की जरूरत है तो हम वास्तव में एक बैकअप चाहते हैं। तनुष ने दिखाया है कि वह क्या करने में सक्षम है।

पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी में कोटियन का शानदार प्रदर्शन

तनुष कोटियन ने ऑस्ट्रेलिया में भारत ‘ए’ की ओर से खेलते हुए 41 रनों की पारी खेली थी और एकमात्र विकेट लिया था। उन्होंने 2023-24 सीजन में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन खेल दिखाया। इसके अलावा कोटियन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मुंबई के लिए कुछ सराहनीय प्रदर्शन किए।

उन्होंने 33 मैचों में 101 विकेट लिए हैं और 41.21 की औसत से 1,525 रन बनाए हैं। वहीं कोटियन ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में खेले गए 10 मैचों में 41.83 की औसत से 502 रन बनाए। इसके अलावा, उन्होंने 16.91 की औसत और 2.91 की इकोनॉमी से 29 विकेट भी लिए।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...