Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: ट्रैविस हेड ने पूरे किए 3 हजार वनडे रन, तोड़ दिया स्टीव स्मिथ का ये ‘महारिकाॅर्ड’

Travis Head (Image Credit- Twitter X)
Travis Head (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने एक खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि अब वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हेड ने यह रिकाॅर्ड सिडनी क्रिकेट गाउंड में भारत के खिलाफ जारी तीसरे वनडे मैच के दौरान बनाया।

हेड ने तोड़ा स्टीव स्मिथ का ये रिकाॅर्ड

बता दें कि भारत के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खेलने से पहले ट्रैविस हेड ने 75 पारियों में 2978 रन बनाए थे। तो वहीं, भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में हेड ने जैसे ही 23वां रन बनाया, तो वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले पहले और 3 हजार रन बनाने वाले कुल 25वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए।

ट्रैविस हेड ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान व स्टाइलिस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है। स्मिथ ने 79 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। जबकि माइकल बेवन और जाॅर्ज बैली ने क्रमश: 80-80 पारियों में 3 हजार वनडे रन बनाए थे।

अब ट्रैविस हेड के नाम यह रिकाॅर्ड दर्ज हो गया है। हालांकि, भारत के खिलाफ मुकाबले में हेड ने 25 गेंदों में 6 चौके की मदद से कुल 29 रन बनाए और मोहम्मद सिराज की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच आउट हो गए।

दूसरी ओर, सिडनी में जारी इस मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो खबर लिखे जाने ऑस्ट्रेलिया ने 16 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद दो विकेट के नुकसान पर कुल 92 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय मैट रेनशो 3* और मैथ्यू शाॅर्ट 11* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

भारतीय टीम की ओर से अभी तक एक-एक सफलता मोहम्मद सिराज व अक्षर पटेल को मिली है। जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श 41 और ट्रैविस हेड 29 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

देखने लायक बात होगी कि टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में कितने रनों का लक्ष्य भारत के सामने जीत के लिए रख पाती है?

আরো ताजा खबर

IPL 2026, मैच 32: लखनऊ बनाम राजस्थान मैच में देखने को मिले ये खास रिकार्ड्स, देखें स्टैट्स रिव्यु

IPL 2026, LSG vs RR: Stats Review (image via X) लगातार दो हार के बाद, राजस्थान रॉयल्स ने 2026 आईपीएल के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स पर 40 रनों...

23 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते लो स्कोरिंग मैच में राजस्थान राॅयल्स ने LSG को 40 रनों से हराया जारी आईपीएल...

LSG vs RR, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs RR: Top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 के 32वें मैच में, जो लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2026: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते लो स्कोरिंग मैच में राजस्थान राॅयल्स ने LSG को 40 रनों से हराया 

LSG vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 32वां मैच आज 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। बता दें इस...