Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: चौथे टेस्ट के खेल का दूसरा दिन हुआ समाप्त, जाने महत्वपूर्ण आंकड़ों के बारे में यहां

BGT 2024-25 (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के खेल का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। खेल के दूसरे दिन मेजबान की ओर से अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 140 रन बनाए।

यही नहीं टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की और 82 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट खोकर 164 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत 6* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि रवींद्र जडेजा ने 4* रन बना लिए हैं।

खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां एक तरफ टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की जरूरत है वहीं दूसरी ओर मेजबान इंडिया को उनकी पहली पारी में जल्द से जल्द ऑलआउट करना चाहेगा।

चौथे टेस्ट के खेल के दूसरे दिन के कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े:

1- स्टीव स्मिथ ने टीम इंडिया के खिलाफ अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले स्मिथ पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

1- स्टीव स्मिथ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपना 10वां शतक जड़ा है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने 9 टेस्ट शतक जड़े हैं। स्टीव स्मिथ ने इन दोनों ही खिलाड़ियों को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की।

3- स्टीव स्मिथ तीसरे सबसे तेज 34 टेस्ट शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। स्टीव स्मिथ ने यह उपलब्धि 201 पारी में अपने नाम की जबकि सचिन तेंदुलकर ने यह कारनामा 192 पारी में हासिल किया था जबकि रिकी पोंटिंग ने 193 पारी में 34 टेस्ट शतक बनाए थे।

3- मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अब स्टीव स्मिथ ने 5 शतक जड़ दिए हैं। इस वेन्यू में यह उपलब्धि हासिल करने वाले स्टीव स्मिथ तीसरे स्थान पर है। मैथ्यू हेडन ने इस वेन्यू में छह शतक जड़े हैं जबकि डॉन ब्रैडमैन के नाम 9 शतक शामिल है।

99- जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 99 रन दिए थे। अपने टेस्ट करियर में एक पारी में इतने रन जसप्रीत बुमराह ने पहली बार दिए हैं।

84- अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर में जसप्रीत बुमराह ने 84 पारी में गेंदबाजी की है और एक बार भी एक पारी में 100 रन का आंकड़ा पार नहीं किया है।

1- जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट ले लिए हैं। उन्होंने इस सीजन में 25 विकेट झटके हैं और अनिल कुंबले के 2003-04 सीजन के 24 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

15- पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 15 बार आउट किया है। विरोधी टीम के कप्तान का विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में कमिंस दूसरे स्थान पर है। इस लिस्ट में पहले पायदान पर Richie Benaud है जिन्होंने 18 बार विरोधी टीम के कप्तान का विकेट झटका है।

1- यशस्वी जायसवाल ने इस साल टेस्ट में 11 से अधिक बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए। जो रूट के साथ इस साल यशस्वी जायसवाल पहले पायदान पर हैं।

আরো ताजा खबर

12 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा पंजाब किंग्स...

‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

LizLaz and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) जर्मन माॅडल लिजलैज (LizLaz) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिजलैज ने हालिया एक मीडिया इंटरव्यू में बताया...

IPL 2026: ‘भुवनेश्वर कुमार की टैलेंट’ इरफान पठान ने MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत दर्ज कर IPL 2026 में अपनी स्थिति मजबूत कर...

IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा 

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 55वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले...