Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: एडिलेड वनडे में कंगारूओं की खैर नहीं, विराट-रोहित ने की खास प्रैक्टिस 

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit - Twitter X)
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit – Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। शुभमन गिल इस समय टीम इंडिया के कप्तान हैं, और रोहित शर्मा व विराट कोहली बतौर सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज में खेलते हुए नजर आए हैं।

हालांकि, वनडे सीरीज का पहला मैच, जो पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया था, रोहित-कोहली के लिए कुछ खास नहीं रहा था। वर्षा प्रभावित मैच में मेजबान टीम ने भारत को 7 विकेट से हराया था। मुकाबले में रोहित-कोहली का निजी प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। रोहित 8 तो कोहली 8 गेंदों में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे।

ऐसे में 23 अक्टूबर, गुरूवार को एडिलेड ओवल में खेले जाने वाले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम वापसी करना चाहेगी, और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना चाहेगी। दूसरी ओर, इस दूसरे वनडे मैच के शुरू होने से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आए हैं। इसको लेकर रो-को की एक फोटो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो पर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से पहले रोहित-कोहली ने किया खास अभ्यास

बल्ले से वापसी करना चाहेंगे रोहित-कोहली

गौरतलब है कि इस साल चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के बाद से, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। ऐसे में दोनों के ऊपर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा।

हालांकि, पिछले एक दशक में भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी की दिल और धड़कन कहे जाने वाले रोहित-कोहली के लिए फाॅर्म, महज एक शब्द है। दोनों कितने बड़े मैच विनर है, पूरी दुनिया इससे भली-भांति परिचित है। देखने लायक बात होगी कि एडिलेड वनडे में रोहित-कोहली का बल्ला कैसा प्रदर्शन करता है?

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड ने किया बड़ा बदलाव

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण...

SM Trends: 13 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) IPL 2026 से पहले रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है, जो संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के...

13 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026, AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे ने कंगारुओं को धोया! 23 रनों से दी करारी शिकस्त 2026 T20 वर्ल्ड कप में तहलका...

ईशान किशन ने तोड़ा एमएस धोनी का 2007 टी20 वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं ईशान

Ishan Kishan MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली...