Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: एडिलेड में भारत की 10 विकेट से शर्मनाक हार, पैट कमिंस ने झटके 7 विकेट

AUS vs IND (Photo Source: Getty Images)

AUS vs IND, 2nd Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला गया। इस पिंक-बॉल टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। दूसरी पारी में टीम 175 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 19 रनों का लक्ष्य मिला।

ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर 10 विकेट से प्रचंड जीत हासिल की। बता दें, 13 डे-नाइट टेस्ट मैचों में यह ऑस्ट्रेलिया की 12वीं जीत है। वहीं, टीम ने अब तक एडिलेड में खेले गए आठों मैच जीते हैं। एडिलेड टेस्ट के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है।

भारत पहली पारी- 180/10 (44.1 ओवर)

एडिलेड टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला टीम इंडिया के लिए गलत साबित हुआ। टीम मात्र 180 रनों पर सिमट गई। यशस्वी जायसवाल (गोल्डन डक), विराट कोहली (7), रोहित शर्मा (3) और ऋषभ पंत (21) जैसे बल्लेबाज फ्लॉप रहे। नीतिश कुमार रेड्डी ने 54 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने 64 गेंदों में 37 रन और शुभमन गिल ने 51 गेंदों में 31 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने 14.1 ओवरों में 48 रन देकर सर्वाधिक 6 विकेट झटके। वहीं, पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी – 337/10 (87.3 ओवर)

ट्रैविस हेड की शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन बनाए। हेड ने 141 गेंदों में 17 चौके और 4 छक्के की मदद से 140 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 8वां शतक है। इनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 126 गेंदों में 64 रन बनाकर अहम योगदान दिया। पहली पारी में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 4-4 विकेट चटकाए। जबकि नीतिश कुमार रेड्डी और अश्विन के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

भारत दूसरी पारी- 175/10 (36.5 ओवर)

टीम इंडिया दूसरी पारी में बल्ले से वापसी कर पाने में नाकामयाब रही। भारत ने 105 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी जायसवाल (24), केएल राहुल (7), शुभमन गिल (28), विराट कोली (11) और रोहित शर्मा (6) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। ऋषभ पंत से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन तीसरे दिन की शुरुआत में ही वह 28 रन पर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। नीतिश कुमार रेड्डी ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 42 रन की पारी टीम के लिए खेली।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने दूसरी पारी में 14 ओवरों में 57 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं, स्कॉट बोलैंड ने तीन और मिचेल स्टार्क ने दो विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी

ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए भारत ने सिर्फ 19 रनों का टारगेट रखा था, जिसे टीम ने चार ओवरों के अंदर हासिल किया। उस्मान ख्वाजा ने 8 गेंदों में 9* रन और नाथन मैकस्वीनी ने 12 गेंदों में 10* रन बनाए।

यहां देखें भारत की हार के बाद फैंस के रिएक्शन-

#INDvsAUS#worldtestchampionship #ICT pic.twitter.com/GhwnYQbXCO

— The Good Eyes (@SubirGh54174625) December 8, 2024

After this loss #INDvsAUS india will need a miracle to make it to #WTC25 finals. Aus and #SA are strong favorites, with #SA almost confirmed.

— NagPavan (@NagPavan_C) December 8, 2024

@ICC @JayShah @BCCI please look into the consistently #biased #umpiring that happens series after series in #Australia.The aussies have the umpires in their pocket all the time in home series, this corruption should not go unchecked #INDvsAUS #AUSvIND #iccchairman #ICC #BCCI

— AB🇮🇳 (@abhii_tripathi) December 8, 2024

Current Indian test captain will go as one of the worst ever captains in history.#INDvsAUS

— NTR (@Jagadee11651135) December 8, 2024

#INDvsAUS Ashwin Sir pic.twitter.com/reiGSJU2oR

— 𝗠𝗲𝗺𝗲 𝗔𝗱𝗱𝗶𝗰𝘁 (@DilSeMemes) December 8, 2024

Gautam Gambhir as a coach

– Lost the ODI Series vs SL
– Lost the Test series vs NZ at home
– Lost Test At Chinnaswamy
– Bowled out for 46 at home
– Ended the 12 year Test series win streak
– Lost Pink Test

Gautam Gambhir Era 🤡#INDvsAUS #INDvAUS pic.twitter.com/OveVmMVWjS

— Praneeth VK¹⁸ (@fantasy_d11) December 8, 2024

When your team has lost 4 wickets early and is trailing in the match#INDvsAUS pic.twitter.com/9ecVVxHzEk

— Abhishek (@be_mewadi) December 8, 2024

 

আরো ताजा खबर

सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के 4 ऐसे यादगार पल, जिन्होंने दुनिया को दिखाया उनका बेखौफ अंदाज

Sourav Ganguly(Image credit Twitter – X) 1. भारतीय क्रिकेट की सोच बदलने वाले कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने ऐसे समय...

8 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND: इस वजह से हार रही है टीम इंडिया, जोफ्रा आर्चर ने बताई बड़ी वजह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा...

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘प्रिंस ऑफ कलकत्ता’? आज मना रहे हैं अपना 54वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

Sourav Ganguly Net Worth (image via getty) क्रिकेट पिच से संन्यास लेने के कई साल बाद भी, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बिजनेस की दुनिया में बड़ा...

WTC 2025-27 Points Table: 23 साल बाद वेस्टइंडीज की श्रीलंका पर टेस्ट जीत के बाद कुछ ऐसा है अंकतालिका का हाल

WTC 2025-27 Points Table (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। यह पिछले 23 वर्षों में...