Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: एडिलेड टेस्ट से पहले मिचेल मार्श के कवर के रूप में इस युवा खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया ने किया अपनी टीम में शामिल

Beau Webster (Pic Source-X)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 295 रनों से अपने नाम किया। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। हालांकि, अब दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी।

इन दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 6 दिसंबर से एडिलेड में हो रही है। वहीं इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श के कवर के रूप में तस्मानिया के युवा ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि, मिचेल मार्श का दूसरे टेस्ट में गेंदबाजी करना बहुत ही मुश्किल लग रहा है और इसी वजह से ब्यू वेबस्टर को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।

ब्यू वेबस्टर का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा रहा है। उन्होंने पिछली गर्मी में शेफील्ड शील्ड प्लेयर ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड अपने नाम किया था। एक सीजन में इस युवा ऑलराउंडर ने 900 रन बनाए थे और 30 विकेट भी झटके थे। इस गर्मी में भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 56 के औसत से 448 रन बनाए, जबकि 16 विकेट भी झटके। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी ब्यू वेबस्टर को आगामी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं इस बेहतरीन खिलाड़ी की फील्डिंग भी जबरदस्त रही है।

6 दिसंबर से शुरू हो रहा है दूसरा टेस्ट मैच

पहले टेस्ट मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज की थी। भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर सिर्फ 150 रन ही बना सका थआ, लेकिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और मेजबान को उनकी पहली पारी में 104 रन पर ऑलआउट कर दिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 487 रन पर घोषित कर दी। 534 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी पारी में 238 रन पर ऑलआउट हो गई।

अब दूसरे टेस्ट के लिए ब्यू वेबस्टर के टीम में जुड़ने से ऑस्ट्रेलिया को भी काफी मदद मिलेगी। ब्यू वेबस्टर इस समय घातक फॉर्म में है और उन्हें आगामी मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। तमाम ऑस्ट्रेलियाई फैंस की निगाहें इस युवा ऑलराउंडर पर जरूर होगी।

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...