Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs ENG 5th Test: खराब रौशनी के कारण जल्दी खत्म हुआ पहले दिन का खेल, इंग्लैंड ने बनाए 211 रन 

AUS vs ENG 5th Test: खराब रौशनी के कारण जल्दी खत्म हुआ पहले दिन का खेल, इंग्लैंड ने बनाए 211 रन 

AUS vs ENG (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच आज 4 दिसंबर, रविवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हुआ। मुकाबले के पहले दिन के खेल को खराब रौशनी की वजह से जल्दी खत्म करना पड़ा है। मैच के पहले दिन सिर्फ 45 ओवरों का ही खेल हो सका है।

45 ओवर का खेल होने के बाद खराब रौशनी की वजह से तीसरे अंपायर द्वारा मैदान पर लाइट मीटर लाया गया, जिसकी वजह से नियमानुसार रौशनी न होने की वजह से पहले दिन टी ब्रेक जल्दी ले लिया गया। लेकिन इसके बाद बारिश आ गई और आगे का खेल नहीं हो सका। पहले दिन की समाप्ति पर इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट, पहले दिन के खेल का हाल

पहले दिन के खेल के बारे में आपको विस्तार से जानकारी दें, तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के लिए ओपनिंग करने आए जैक क्राॅली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। क्राॅली को 16 रन के निजी स्कोर पर माइकल नीसर ने पगबाधा आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इसके बाद बेन डकेट को 27 रनों पर अनुभवी मिचेल स्टार्क ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराकर, इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। 51 रनों की भीतर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे।

तो वहीं, मुकाबले में ओली पोप की जगह खेल रहे जैकब बैथल मौका भुनाने में असफल रहे और 10 रन के निजी स्कोर पर एक बार फिर कैच आउट हो गए। स्काॅड बोलेंड की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने एक बार फिर शानदार कैच लपका।

लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के लिए पूर्व कप्तान जो रूट (72*) और हैरी ब्रूक (78*) ने अर्धशतक जड़कर, मजबूत वापसी करवाई। चौथे विकेट के लिए दोनों के बीच 154 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क, माइकल नीसर और स्काॅट बोलेंड को 1-1 विकेट मिला है।

আরো ताजा खबर

मां ने गहने बेचकर खरीदी क्रिकेट किट, अब भारत की उम्मीद बनीं क्रांति गौड़

Kranti Gaud (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की कहानी मेहनत, संघर्ष और परिवार के त्याग की मिसाल है। मध्य प्रदेश के छोटे...

रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट में योगदान का मिला बड़ा पुरस्कार, पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति...

‘हार्दिक की फिटनेस का सच छुपाया जा रहा है’ – मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट को घेरा, 2027 वर्ल्ड कप पर कही ये बात

Hardik Pandya Mohammad Kaif (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है...

23 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. ऋषभ पंत की ‘घर वापसी’, DC और LSG के बीच हुआ हाई-प्रोफाइल ट्रेड; कुलदीप यादव जाएंगे लखनऊ एक बड़ी खबर में, ऋषभ पंत...