Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs ENG 2025: पत्नी एलिसा हीली हुई मैदान पर आउट, पति स्टार्क कर रहे थे लाइव कमेंट्री, आप भी देखें दुर्लभ वीडियो 

Mitchell Starc and Alyssa Healy (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच इस समय वीमेन एशेज सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज 14 जनवरी को जंक्शन ओवल मैदान, मेलबर्न में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में एक अजीब घटना देखने को मिली है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मुकाबले में जब ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली बल्लेबाजी कर रही थी, तो उस समय वह कमेंट्री कर रहे थे। इस समय हीली बेहतरीन खेल भी रही थीं, खुद स्टार्क ने ही उनके खेल को देख कमेंट्री में कहा कि वो ग्रेट टच में दिख रही हैं।

लेकिन, फिर लॉरेन बेल की एक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेती हुई विकेटकीपर एमी जोंस के हाथों में चली गई और एलिसा हीली को पवेलियन लौटना पड़ा। तो वहीं इस मूमेंट को देखकर कमेंट्री कर रहे स्टार्क का दिल थोड़ा टूट गया और वह अपनी पत्नी के आउट होने के बाद, गेंदबाज की तारीफ करते हुए नजर आए। हीली 19 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुई, जिसमें उन्होंने 6 चौके लगाए।

देखें इस घटना की वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TNT Sports (@tntsports)

ऑस्ट्रेलिया ने 21 रनों से जीता मैच

दूसरी ओर, इस मैच के बारे में जानकारी दें तो यह एक लो स्कोरिंग मैच रहा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 21 रनों से जीत हासिल की थी। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 44.3 ओवरों में 180 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। टीम के लिए एलिस पैरी ने 60 रनों की बेस्ट पारी खेली।

इसके बाद जब इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से मिले 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 48.1 ओवरों में मात्र 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के विकेटकीपर एमी जोंस 47* रन बनाकर नाबाद रही, लेकिन उन्हें किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज से साथ नहीं मिला। मुकाबले में टैमी बीमाउंट (3), हीतर नाइट (18) और नट सीवर ब्रंट (35) जैसे बड़े खिलाड़ी फ्लाॅप साबित हुए।

আরো ताजा खबर

शाहरुख खान के नाइट राइडर्स ग्रुप ने रचा इतिहास, अमेरिका में बनाया अपना खुद का क्रिकेट स्टेडियम

Shahrukh Khan (Image credit Twitter – X) शाहरुख खान के सह-स्वामित्व वाले नाइट राइडर्स ग्रुप (केआरजी) ने क्रिकेट जगत में एक बड़ा इतिहास रच दिया है। ग्रुप दुनिया का पहला...

‘वो खेलना चाहिए था यार! वो उनकी पैंट उतार देता’ – 15 साल के सूर्यवंशी को प्लेइंग XI से बाहर रखने पर रवि शास्त्री का फूटा गुस्सा

Ravi Shastri Slams Team Management Over Continued Omission of Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के टीनएज सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी को...

“इंग्लैंड में मेरा सही इस्तेमाल नहीं हुआ, मैं और मौके पाने का हकदार था” – शार्दुल ठाकुर का बड़ा बयान

Shardul Thakur feels he deserved more opportunities (image via getty) शार्दुल ठाकुर ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि पिछले साल इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला में उनका उपयोग कैसे...

“हर किसी में यह काबिलियत नहीं होती” – इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा की पारी की इरफान पठान ने की जमकर तारीफ

ENG vs IND 2026: Abhishek Sharma (image via getty) भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई में आक्रामक अर्धशतक बनाने के लिए अभिषेक शर्मा की...