Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs ENG: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में नाथन लियोन ने तोड़ा ग्लेन मैक्ग्रा का ये बड़ा रिकाॅर्ड

AUS vs ENG: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में नाथन लियोन ने तोड़ा ग्लेन मैक्ग्रा का ये बड़ा रिकाॅर्ड

Nathan Lyon (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड ओवल में जारी एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि अब लियोन ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

लियोन से आगे अब सिर्फ महान शेन वाॅर्न ही हैं। साथ ही लियोन ने इससे पहले दूसरे नंबर पर मौजूद महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (563) को पीछे धकेल दिया है। ऐसा करने के लिए लियोन को सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी। खबर लिखे जाने तक लियोन के टेस्ट क्रिकेट में 564 विकेट हो गए हैं।

एडिलेड में जारी तीसरे टेस्ट मैच में लियोन ने बेन डकेट को क्लीन बोल्ड करने के साथ ही ये कीर्तिमान अपने नाम किया। दूसरी ओर, जैसे ही लियोन ने ग्लेन मैक्ग्रा के इस रिकाॅर्ड को अपने नाम किया, तो वह लाइव कमेंट्री कर रहे थे। इस दौरान मैक्ग्रा का रिएक्शन देखने लायक था, जिसमें उन्होंने मजाकिया तौर पर अपने पास रखी कुर्सी को फेंकने का प्रयास किया।

देखें ग्लेन मैक्ग्रा की यह वीडियो

तीसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा

दूसरी ओर, आपको इस टेस्ट मैच का हाल बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम पर मजबूत शिकंजा कस लिया है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 371 रनों के जबाव में 46 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 160 रन बना लिए हैं। वह अभी भी पहली पारी के आधार पर 211 रनों से पीछे है।

टीम के स्टार बल्लेबाज जैक क्राॅली (9), बेन डकेट (29), ओली पोप (3), जो रूट (19) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक वापसी कर रहे कप्तान पैट कमिंस ने तीन विकेट हासिल किए, तो नाथन लियोन को दो और कैमरन ग्रीन को एक विकेट मिला है।

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...