Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी का कटा पत्ता

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी का कटा पत्ता

Australia (Image Credit- Twitter X)

Australia Squad for second Test vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। बता दें ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 से 26 अगस्त के बीच मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना मैदान पर खेला जाएगा।

तो वहीं, इस दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट ने एक बदलाव किया है। पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में खराब प्रदर्शन करने वाले जैक वेदराल्ड को बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया ने मैट रेनशॉ को खिलाने का फैसला किया है।

रेनशॉ के साथ, ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर टॉप ऑर्डर में स्थिरता लाने की कोशिश कर रहा है। वह तीन साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। बता दें उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में भारत के खिलाफ दिल्ली में खेला था, इसलिए 30 साल के इस खिलाड़ी पर निश्चित रूप से कुछ दबाव होगा।

गौरतलब है कि जब से डेविड वाॅर्नर ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है, तब से कंगारू टीम को एक ओपनर के तौर पर काफी प्रयोग करने पर पड़े हैं। लेकिन, अभी तक कोई भी खिलाड़ी इस पोजिशन पर स्थाई रूप से बल्लेबाजी करने में असफल रहा है।

दूसरी ओर, बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मेंच दूसरे सलामी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में 3 और 31 रनों की पारियां खेली थी। ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद होगी कि दूसरे टेस्ट मैच में उसकी ओपनिंग जोड़ी टीम को एक मजबूत शुरुआत दे पाए।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर

ये भी पढे़ं – SL vs IND: Dinesh Chandimal गंभीर रूप से हुए चोटिल! कंधे और गर्दन में छोट लगने की बाद ले जाए गए अस्पताल

আরো ताजा खबर

डेब्यू के 18 साल बाद कितना बड़ा है विराट कोहली का कारोबारी साम्राज्य? जानिए नेट वर्थ और कमाई के जरिए

Virat Kohli commands an estimated net worth of ₹1,196 crore (image via X) 18 अगस्त 2008 को, इसी दिन दिल्ली का एक उत्साही युवा लड़का श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच...

किंग कोहली के 18 साल: ‘चेज मास्टर’ की पहचान बनाने वाली 3 यादगार रन चेज पारियां

18 Years of Virat Kohli: Top 3 Iconic Run Chases That Defined the ‘Chase Master’ (image via getty) Virat Kohli 18 years in international cricket: आज (18 अगस्त) ही के...

‘हमारा सिर्फ एक ही सुपरस्टार है, और हम लगातार उसे नीचे खींच रहे हैं’ बाबर आजम के सपोर्ट में उतरे अजहर महमूद

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) Azhar Mahmood on Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद हाल में ही अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम का बचाव करते हुए नजर आए...

‘विराट कोहली की दी गई सलाह आएगी काम’ – पाकिस्तान सीरीज से पहले इंग्लैंड के जॉर्डन कॉक्स का बयान

Jordan Cox Credits Virat Kohli for Shaping His Test Mindset (image via getty) Jordan Cox Virat Kohli advice: इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स अपने रेड-बॉल करियर की सबसे बड़ी चुनौती...