Skip to main content

ताजा खबर

Asian Games 2026: जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए हुई भारतीय टीम की घोषणा, श्रेयस अय्यर को कमान

Asian Games 2026: जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए हुई भारतीय टीम की घोषणा, श्रेयस अय्यर को कमान

Report: Shreyas Iyer to be India’s New T20I Captain (image via getty)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज 6 जून को आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि इस बार एशियन गेम्स का आयोजन जापान में होने वाला है, जो 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 के बीच खेले जाएंगे।

तो वहीं, इस बार भी पिछली बार की तरह एशियाई खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया है। बहुदेशीय टूर्नामेंट के लिए भारतीय टी20 क्रिकेट टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। जबकि बाएं हाथ के युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा को श्रेयस का डिप्टी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा इस टीम में 15 वर्षीय बाएं हाथ के विस्फोटक युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। यह पहली बार है जब वैभव को नेशनल टीम से बुलावा आया है। इससे पहले उनका चयन आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज 2026 के लिए भी हुआ है।

इसके अलावा इस भारतीय टीम में पिछले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव और कप्तान सूर्यकुमार यादव को सेलेक्ट नहीं किया गया है।

खैर, पिछले एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने सीधे नाॅकआउट मैचों में जगह बनाई थी। लेकिन रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलने वाली भारतीय टीम का फाइनल में अफगानिस्तान से सामना हुआ था, लेकिन बारिश की वजह से उस मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका था। तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, रवि विश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ऐसे पांच खिलाड़ी है, जो पिछली बार एशियन गेम्स में मैन इन ब्लू की ओर से खेल चुके हैं।

जापान में होने वाले एशियाई खेलों 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल

আরো ताजा खबर

‘कड़ी मेहनत का फल मिलना चाहिए, धोखाधड़ी की कोई जगह नहीं’: NEET पेपर-लीक विवाद पर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया

Sachin Tendulkar called for a transparent and merit-based system amid the ongoing student protests (image via X) देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के बढ़ते...

24 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव तेज गेंदबाज मयंक...

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप बने DSP, बिहार सरकार ने किया सम्मानित

Mukesh Kumar and Akash Deep (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप को बिहार सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पुलिस...

जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Jos Buttler surpasses Chris Gayle to climb to 2nd on all-time T20 run-scorers’ list (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉस बटलर ने वेस्टइंडीज के...