

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा।
इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई नए चेहरों को मौका मिला है, क्योंकि 5 प्रमुख खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे हैं। इसकी तारीखें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पूरी वनडे सीरीज से टकरा रही हैं। ऐसे में 5 बड़े भारतीय खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया।
भारतीय चयन समिति ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 सदस्यीय वनडे टीम की घोषणा की थी। शुभमन गिल को इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स की टीम से हटाकर वनडे सीरीज में शामिल किया गया है। नमन धीर और आकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है।
1. श्रेयस अय्यर
![]()
श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वह भारत के अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाजों में शामिल हैं और वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है।
श्रेयस अय्यर ने 82 वनडे मैचों में 3,136 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 45.45 और स्ट्राइक रेट 97.85 रहा है। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 65 मैचों में 1,479 रन बनाए हैं।
एशियन गेम्स के बाद श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के मुख्य सेटअप में लौटेंगे। उन्हें 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान भी बनाया गया है।
SM Trends: 21 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
क्या NZ दौरे पर भी बेंच पर बैठे रहेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
IND vs NZ 2026, 1st T20I: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
IND vs NZ 2026: न्यूजीलैंड में रात 8 बजे से शुरू होगा टी20 मुकाबला, जानें भारत में किस समय देख सकेंगे लाइव

