Skip to main content

ताजा खबर

Asian Game 2026 के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित, राशिद खान नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

Afghanistan at 2026 Asian Games (Image credit Twitter – X)

अफगानिस्तान क्रिकेट की राष्ट्रीय चयन समिति ने 2026 एशियन गेम्स के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जापान के आइची-नागोया में होने वाले इस टूर्नामेंट में दरवेश रसूली टीम की कप्तानी करेंगे। एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे।

चयनकर्ताओं ने इस टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ कुछ अनुभवी चेहरों को भी शामिल किया है। नजीबुल्लाह जादरान और करीम जनत जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं। वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद इशाक को भी टीम में शामिल किया गया है।

अफगानिस्तान की टीम चुनने में घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट शापेजा क्रिकेट लीग के 11वें संस्करण के प्रदर्शन को खास महत्व दिया गया है। चयनकर्ताओं ने लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है।

मोहम्मद अकरम लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे। उन्होंने आठ पारियों में 339 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे। उनके प्रदर्शन ने उन्हें एशियन गेम्स की टीम में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

वहीं इस्मत आलम ने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभाव छोड़ा। उन्होंने टूर्नामेंट में 294 रन बनाने के साथ 9 विकेट भी हासिल किए। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें शापेजा क्रिकेट लीग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

अफगानिस्तान के नियमित कप्तान राशिद खान, स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई को एशियन गेम्स की टीम में जगह नहीं मिली है।

इन तीनों खिलाड़ियों के भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में खेलने की उम्मीद है। अफगानिस्तान को एशियन गेम्स से ठीक पहले दिल्ली में भारत के खिलाफ तीन टी20 मुकाबले खेलने हैं। इसी व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए चयनकर्ताओं ने दोनों प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग टीमें चुनी हैं।

इस फैसले से जहां प्रमुख खिलाड़ियों को लगातार यात्रा से बचने का मौका मिलेगा, वहीं युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

Asian Game 2026 के लिए अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम

दरवेश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखेल, खालिद तनीवाल, इमरान मीर, फैसल खान शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, फरमानुल्लाह सफी, इस्मत आलम, करीम जनत, नांग्याल खरोटी, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई और अब्दुल्लाह अहमदजई।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 24 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) मुंबई के मशहूर ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक जोरदार नेट प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली को कड़ी मेहनत करते देखा गया। भारत की...

NZ vs IND: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य 

New Zealand vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X) क्राइस्टचर्च के हेग्ली ओवल मैदान पर भारत और न्यूलीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का दूसरा मैच...

WPL 2027: नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों को शायद ही मिले कोई खरीददार, लिस्ट में कई बड़े नाम

WPL Auction 2027 (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार कुल 146 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा...

इतिहास रचने से मात्र 2 विकेट दूर अर्शदीप सिंह! ऐसा करते ही भुवनेश्वर कुमार को छोड़ देंगे पीछे

NZ vs IND 2026: Arshdeep Singh (image via getty) भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच में...