Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: ‘हर टीम में भारत को हराने की काबिलियत है’ बांग्लादेश के कोच फिल सिमंस का बड़ा बयान

Phil Simmons (Image Credit- Twitter X)
Phil Simmons (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश के हेड कोच फिल सिमंस का मानना है कि भारतीय टीम अजेय नहीं है। उनका यह भी कहना है कि बुधवार को होने वाले भारत बनाम बांग्लादेश सुपर फोर मुकाबले में उनकी टीम निडर होकर उनका सामना करेगी। बांग्लादेश इस मुकाबले में श्रीलंका को हराकर आई है। सिमंस, जो 1980-1990 के दशक में वेस्ट इंडीज टीम का हिस्सा थे, ने भारत के टी-20 में प्रभाव और अच्छे प्रदर्शन पर कहा कि कोई भी टीम भारत को हरा सकती है।

सिमंस ने एनडीटीवी के हवाले से कहा “खेल उस दिन खेला जाता है। यह मायने नहीं रखता कि भारत ने पहले क्या किया है। मायने यह रखता है कि बुधवार को क्या होता है। मायने यह रखता है कि उस साढ़े तीन घंटे की अवधि के दौरान क्या होता है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे और उम्मीद है कि भारत की ताकत में कमजोरी ढूंढ पाएंगे। इसी तरह हम मैच जीतेंगे। हर टीम में भारत को हराने की क्षमता है।”

मैच के माहौल पर कोच के विचार

सिमंस ने आगे कहा- प्रत्येक मैच, खासकर जिसमें भारत शामिल होता है, का एक अलग ही उत्साह होता है, क्योंकि वे दुनिया की नंबर वन टी-20 टीम हैं। यह उत्साह होना स्वाभाविक है। हम बस इसी उत्साह पर सवार होने जा रहे हैं। 40 ओवरों में मैंने विकेट में बहुत ज़्यादा अंतर नहीं देखा। मुझे लगता है कि यह उन सर्वश्रेष्ठ विकेटों में से है जो मैंने यहाँ कुछ समय से देखे हैं।

मुझे लगता है कि भारत बनाम पाकिस्तान भी वैसा ही था। विकेट बल्लेबाज़ी के लिए बहुत अच्छा था। गेंदबाजों को सही जगह पर गेंदबाज़ी करनी पड़ी। मुझे नहीं लगता कि टॉस का उतना ज़्यादा असर होता है।

खैर, देखने लायक बात होगी कि 24 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में कौनसी टीम जीत हासिल करती है? दोनों टीमों के बीच यह मैच रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IND vs PAK: पाकिस्तान को जीतने के लिए चाहिए 176 रन, ईशान किशन ने खेली 77 रनों की पारी

IND vs PAK, T20 World Cup 2026 (image via getty) भारत ने पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया है। इशान किशन के 77 रन सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी के...

बारिश के बीच भारत की शानदार जीत, DLS नियम के चलते ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 में 21 रन से हराया

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम ने पहले ही टी20 मुकाबले में शानदार जीत हासिल कर सीरीज की बेहतरीन शुरुआत की।...

IND vs PAK: भारत-पाक मैच का आनंद लेने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा और जय शाह, देखें वीडियो

Jay Shah and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और आईसीसी चेयरमैन को भारत बनाम पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच का आनंद लेते देखा गया। रोहित,...

T20 World Cup 2026: यूएसए के खिलाफ 31 रनों से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई नामीबिया 

United States of America vs Namibia (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 26वां मैच यूएसए और नामीबिया के बीच खेला गया। बता दें कि इस...