Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: भारत-पाक मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स की ये सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल, छिड़ी बहस

India vs Pakistan (Image Credit - Twitter X)
India vs Pakistan (Image Credit – Twitter X)

एशिया कप 2025 का भारत बनाम पाकिस्तान मैच वैसे ही दुनिया भर में सुर्खियों में रहता है, लेकिन इस बार इससे पहले ही एक बड़ी बहस शुरू हो गई है। आईपीएल की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मैच को लेकर एक प्रमोशनल पोस्ट शेयर किया।

इसमें भारत का लोगो और कप्तान सूर्यकुमार यादव तो दिखाए गए, लेकिन पाकिस्तान का नाम और उसका आधिकारिक पीसीबी लोगो हटा दिया गया। जहाँ पाकिस्तान का चिन्ह होना चाहिए था, वहाँ खाली जगह छोड़ दी गई। पंजाब किंग्स की ये पोस्ट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस कदम ने फैंस और क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी। कई लोगों का मानना है कि पंजाब किंग्स ने मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने दोनों देशों के रिश्तों को और तनावपूर्ण बना दिया है। ऐसे में पंजाब किंग्स ने पाकिस्तान के लोगो को हटाकर एक तरह का संदेश देने की कोशिश की है।

फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ

हालांकि, इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ आई। कुछ प्रशंसकों ने पंजाब किंग्स का समर्थन करते हुए लिखा कि टीम ने देश की भावनाओं को सम्मान दिया है। वहीं, कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की और कहा कि खेल को राजनीति और मौजूदा हालात से जोड़ना गलत है। आलोचकों का तर्क है कि क्रिकेट हमेशा खेल भावना और खिलाड़ियों के आपसी सम्मान का प्रतीक रहा है, ऐसे में इस तरह के कदम से खेल की छवि को नुकसान पहुँच सकता है।

कुल मिलाकर, पंजाब किंग्स का यह छोटा सा कदम क्रिकेट की दुनिया में बड़ी बहस का कारण बन गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इस पर पीसीबी, बीसीसीआई या खुद एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की ओर से कोई आधिकारिक बयान आता है या नहीं। लेकिन एक बात तय है, इस विवाद ने भारत-पाक मैच को लेकर उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...