Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: भारत ने ओमान को आखिरी लीग मुकाबले में 21 रनों से हराया

India vs Oman (Image Credit- Twitter X)
India vs Oman (Image Credit- Twitter X)

जारी एशिया कप 2025 का आखिरी लीग मुकाबला 19 सितंबर, शुक्रवार को भारत और ओमान के बीच, अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ओमान के खिलाफ 21 रनों से जीत दर्ज की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्या एंड कंपनी ने 189 रनों का लक्ष्य ओमान के खिलाफ जीत के लिए रखा। लेकिन ओमान लक्ष्य का पीछा करते हुए 167 रन ही बना पाई व मैच में 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही ओमान को एशिया कप के अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

भारत बनाम ओमान, एशिया कप 2025 के 12वें मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मैन इन ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर कुल 188 रन बनाए।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 38 रनों की पारी खेली, तो विकेटकीपर संजू सैमसन ने 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। तो वहीं, भारत के लिए अक्षर पटेल 26, तिलक वर्मा 29 और हर्षित राणा ने 13* रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर, ओमान की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो आमिर कलीम, शाह फैसल व जितेन रामानंदी को दो-दो विकेट मिले।

इसके बाद, जब ओमान भारत से मिले 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर कुल 167 रन ही बना पाई। हालांकि, ओमान के लिए आमिर कलीम ने 64 और हम्मद मिर्जा ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

तो वहीं, भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिहं, हर्षित राणा व कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

IND vs PAK: ईशान किशन ने तोड़ा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड, लेकिन विराट कोहली से रह गए पीछे

Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज...

IND vs PAK: पहली गेंद पर छक्का, फिर दो विकेट, कुछ यूं बदला बुमराह ने पाकिस्तान मैच का रुख

Jasprit Bumrah Saim Ayub (Image credit Twitter – X) कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत–पाकिस्तान मुकाबले में जसप्रीत बुमराह का पहला ओवर बेहद नाटकीय रहा। पाकिस्तान 176...

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर, भारत ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई 

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X) भारत और पाकिस्तान के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता...

IND vs PAK: अपनी धुआंदार फिफ्टी के लिए ईशान किशन को मिला प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड!

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: Ishan Kishan (image via JioHotstar) भारत ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में अपने...