Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूरी पर मोहसिन नकवी का गोलमोल जवाब, बढ़ी अटकलें

Mohsin Naqvi (Image Credit - Twitter X)
Mohsin Naqvi (Image Credit – Twitter X)

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार मीडिया से दूरी बनाती नजर आई। भारत के खिलाफ सुपर-फोर मुकाबले से पहले होने वाली प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस को टीम ने रद्द कर दिया। इससे पहले, ग्रुप-स्टेज में मेजबान यूएई के खिलाफ मैच से पहले भी टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की थी। बार-बार मीडिया से दूरी बनाए रखना अब चर्चा और अटकलों का अब मुख्य विषय बन चुका है।

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी का टालमटोल भरा जवाब

शनिवार को दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में पाकिस्तान की नेट प्रैक्टिस के बाद पत्रकारों ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से इस मामले में सवाल किया। नकवी ने सीधे तौर पर कोई स्पष्ट जवाब देने से इनकार कर दिया और मुस्कुराते हुए केवल इतना कहा, जल्द ही बात करेंगे, जिससे चर्चा और तेज हो गई।

पाकिस्तान ने 17 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच से पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस अचानक रद्द कर दी थी। उस समय अटकलें थी कि पीसीबी और आईसीसी के बीच भारत-पाकिस्तान नो-हैंडशेक विवाद के कारण टीम टूर्नामेंट से हट सकती है।

आईसीसी पहले ही पाकिस्तान की उस मांग को ठुकरा चुका है, जिसमें मैच रेफरी एंडी पाइक्राॅफ्ट को हटाने की अपील की गई थी। आईसीसी ने कहा कि पाइक्राॅफ्ट ने खिलाड़ियों को टॉस से पहले हाथ न मिलाने की सलाह देकर कोई नियम तोड़ा नहीं।

इसके अलावा, आईसीसी ने पाकिस्तान की उस कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई, जिसमें कप्तान, कोच, टीम मैनेजर और टीम की बैठक का वीडियो रिकॉर्ड कर सार्वजनिक किया गया। यह (PMOA) प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया।

शनिवार को नकवी टीम के ट्रेनिंग सत्र में मौजूद रहे और खिलाड़ियों से बातचीत करते दिखे। इसके बाद उन्हें मुख्य कोच माइक हेसन के साथ गहन चर्चा करते भी देखा गया। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 21 सितंबर को दुबई में भारत से है। ग्रुप-स्टेज में पाकिस्तान को मिली एकमात्र हार भी भारत के खिलाफ ही हुई थी, जब उन्हें सात विकेट और 25 गेंद शेष रहते मैच हारना पड़ा। टीम की यह रणनीति और मीडिया से दूरी अब सभी के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।

আরো ताजा खबर

IND vs PAK: ईशान किशन ने तोड़ा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड, लेकिन विराट कोहली से रह गए पीछे

Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज...

IND vs PAK: पहली गेंद पर छक्का, फिर दो विकेट, कुछ यूं बदला बुमराह ने पाकिस्तान मैच का रुख

Jasprit Bumrah Saim Ayub (Image credit Twitter – X) कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत–पाकिस्तान मुकाबले में जसप्रीत बुमराह का पहला ओवर बेहद नाटकीय रहा। पाकिस्तान 176...

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर, भारत ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई 

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X) भारत और पाकिस्तान के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता...

IND vs PAK: अपनी धुआंदार फिफ्टी के लिए ईशान किशन को मिला प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड!

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: Ishan Kishan (image via JioHotstar) भारत ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में अपने...