Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: पाकिस्तान अब भी फाइनल की दौड़ में, भारत से तीसरी भिड़ंत संभव

Shaheen Afridi and Shubman Gill (Image Credit - Twitter X)
Shaheen Afridi and Shubman Gill (Image Credit – Twitter X)

एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान को मजबूत कर लिया है। इस हार के बाद पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका जरूर लगा, लेकिन अभी उनकी राह पूरी तरह बंद नहीं हुई है। सही समीकरण बैठने पर पाकिस्तान भारत के साथ तीसरी बार आमने-सामने हो सकता है।

क्या है पाकिस्तान का समीकरण?

पाकिस्तान ने सुपर-4 में अब तक एक मैच गंवाया है और आगे के दोनों मुकाबले उनके लिए करो या मरो की तरह हैं। सबसे पहले उन्हें श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। अगर यहां हार होती है तो पाकिस्तान का सफर लगभग खत्म माना जाएगा। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी उन्हें जीत दर्ज करनी होगी। इन दोनों जीतों के साथ पाकिस्तान का नेट रन रेट भी अच्छा रहना जरूरी होगा, तभी उनकी फाइनल में जगह तय होगी।

सुपर-4 में बाकी टीमें भी बराबरी से टक्कर दे रही हैं। श्रीलंका, जिसने ग्रुप-स्टेज में शानदार खेल दिखाया था, सुपर-4 में अपने पहले ही मैच में बांग्लादेश से हार गया। वहीं बांग्लादेश ने उस जीत के दम पर फाइनल की दौड़ में खुद को बनाए रखा है। यानी पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश  तीनों की किस्मत अगले कुछ मुकाबलों पर टिकी है।

भारत का रास्ता आसान

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एक मजबूत शुरुआत की है। अब टीम को अपने बचे हुए दो मैचों श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ में से सिर्फ एक जीत भी फाइनल के लिए पर्याप्त हो सकती है। इसके अलावा भारत का नेट रन रेट भी इस समय अनुकूल है, जिससे उन्हें अतिरिक्त बढ़त मिली हुई है।

अगर पाकिस्तान अगले दोनों मैच जीत जाता है और भारत भी अपनी लय कायम रखता है, तो फाइनल में एक बार फिर भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिल सकता है। यह इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच तीसरी भिड़ंत होगी और स्वाभाविक है कि क्रिकेट प्रशंसकों के लिए इससे बड़ा रोमांचक परिदृश्य और कुछ नहीं होगा।

আরো ताजा खबर

IND vs PAK: ईशान किशन ने तोड़ा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड, लेकिन विराट कोहली से रह गए पीछे

Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज...

IND vs PAK: पहली गेंद पर छक्का, फिर दो विकेट, कुछ यूं बदला बुमराह ने पाकिस्तान मैच का रुख

Jasprit Bumrah Saim Ayub (Image credit Twitter – X) कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत–पाकिस्तान मुकाबले में जसप्रीत बुमराह का पहला ओवर बेहद नाटकीय रहा। पाकिस्तान 176...

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर, भारत ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई 

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X) भारत और पाकिस्तान के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता...

IND vs PAK: अपनी धुआंदार फिफ्टी के लिए ईशान किशन को मिला प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड!

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: Ishan Kishan (image via JioHotstar) भारत ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में अपने...