Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा का खुलासा – पाकिस्तानी गेंदबाज लगातार व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रहे थे

Abhishek Sharma (Image Credit - Twitter X)
Abhishek Sharma (Image Credit – Twitter X)

एशिया कप 2025 के सुपर फोर मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर एक अहम जीत दर्ज की। इस मैच में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी धमाकेदार पारी से सबका ध्यान खींचा, लेकिन मैच के बाद उनका बयान सुर्खियों में रहा।

अभिषेक ने खुलासा किया कि पाकिस्तान के गेंदबाज सिर्फ गेंदबाजी पर ध्यान नहीं दे रहे थे, बल्कि हर गेंद के बाद व्यक्तिगत टिप्पणियां कर उन्हें और शुभमन गिल को उकसा रहे थे।

जब ऐसा लगातार होता है, तो खिलाड़ी को जवाब देना ही पड़ता है: अभिषेक

अभिषेक ने कहा कि शुरू से ही शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे गेंदबाज हर गेंद के बाद उन्हें और शुभमन गिल को उकसाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया, क्योंकि गेंदबाज बार-बार निजी बातें कहकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे। जब ऐसा लगातार होता है, तो खिलाड़ी को जवाब देना ही पड़ता है।

मैच के दौरान यह झड़प कई बार देखने को मिली। पहले शाहीन और अभिषेक के बीच कहासुनी हुई, फिर हारिस रऊफ़ के साथ भी बहस छिड़ गई। शुभमन गिल ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि गेंदबाज क्रिकेट खेलने की बजाय बेवजह ताने मारने में ज्यादा व्यस्त थे।

हालांकि, इन सबके बावजूद अभिषेक ने अपना धैर्य बनाए रखा और आक्रामक बल्लेबाजी से पाकिस्तान को जवाब दिया। उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया और अंततः टीम को जीत दिलाई।

अभिषेक इस समय टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अभी तक चार पारियों में 173 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी ऊपर है।

मैच के बाद उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा होना जरूरी है, लेकिन व्यक्तिगत हमले खेल की भावना के खिलाफ हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसे हालात दोबारा न बनें और मुकाबले सिर्फ खेल की सीमाओं में रहें।

আরো ताजा खबर

IND vs PAK: ईशान किशन ने तोड़ा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड, लेकिन विराट कोहली से रह गए पीछे

Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज...

IND vs PAK: पहली गेंद पर छक्का, फिर दो विकेट, कुछ यूं बदला बुमराह ने पाकिस्तान मैच का रुख

Jasprit Bumrah Saim Ayub (Image credit Twitter – X) कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत–पाकिस्तान मुकाबले में जसप्रीत बुमराह का पहला ओवर बेहद नाटकीय रहा। पाकिस्तान 176...

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर, भारत ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई 

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X) भारत और पाकिस्तान के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता...

IND vs PAK: अपनी धुआंदार फिफ्टी के लिए ईशान किशन को मिला प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड!

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: Ishan Kishan (image via JioHotstar) भारत ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में अपने...