Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 172 रनों का लक्ष्य, साहिबजादा फरहान ने खेली अर्धशतकीय पारी 

Asia cup 2025 ind vs pak (Image Credit- Twitter X)
Asia cup 2025 ind vs pak (Image Credit- Twitter X)

IND vs PAK: एशिया कप के सुपर फोर के मैच नंबर दो में भारत और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मैच, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। तो इसके बाद पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा है।

भारत बनाम पाकिस्तान, पहली पारी का हाल

मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुकाबले में टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 171 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 5 चौके व 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की कमाल की पारी खेली।

इसके अलावा फखर जमान ने 15, सैम अयूब 21, हुसैन तलत ने 10 और मोहम्मद नवाज ने 21 रनों की पारी खेली। तो वहीं, अंत में सलमान आगा 21* और फहीम अशरफ 20* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो शिवम दुबे को 2 विकेट मिले। इसके अलावा हार्दिक पांड्या व कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला। हालांकि, फील्डिंग टीम इंडिया ने कई कैच छोड़े। खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या भारत पाकिस्तान से मिले इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?

सुपर फोर मैच के लिए भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग 11

भारत – अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

पाकिस्तान – सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारीस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

আরো ताजा खबर

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले बड़ा सवाल, क्या अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर किया जाए?

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। आईसीसी रैंकिंग के अनुसार...

SA vs NZ, 1st Semi-Final: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट सकते हैं मैच का रुख

South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच...

3 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान के T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद छिन सकती है राशिद खान से कप्तानी! अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

T20 World Cup 2026: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है – सुनील गावस्कर

India vs England (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। यह मैच 5...