Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup: एशिया कप के टी20 फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-3 क्रिकेटर, नंबर 1 पर किंग कोहली 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

एशिया कप के आगामी सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार एशिया कप 9 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहा है। आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए इस बार एशिया कप को टी20 फाॅर्मेट में खेला जा रहा है।

तो वहीं, इससे पहले दो बार (2016, 2022) एशिया कप को टी20 फाॅर्मेट खेला गया है। इस दौरान बहुत से खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी टीमों के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन किया और अर्धशतक जड़े। दूसरी ओर, आज इस खबर के बारे में ऐसे टाॅप-3 क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एशिया कप के टी20 फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाए हैं। तो आइए इन 3 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं:

3. दिनेश चंडीमाल

एशिया कप के टी20 फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चंडीमाल तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। बता दें कि चंडीमाल ने एशिया कप 2016 के दौरान खेली गई चार पारियों में 37.25 की औसत व 109.55 के स्ट्राइक रेट से कुल 149 रन बनाए थे। इस दौरान दिनेश के बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले थे।

2. मोहम्मद रिजवान

एशिया कप के टी20 फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। रिजवान एशिया कप 2022 में पाकिस्तान टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे, और टीम के लिए कमाल की बल्लेबाजी की थी। रिजवान ने उस सीजन में खेले गए 6 पारियों में 56.20 की औसत व 117.57 के स्ट्राइक रेट से कुल 281 रन बनाए थे। रिजवान ने इस दौरान तीन अर्धशतक बनाए थे।

1. विराट कोहली

एशिया कप के टी20 फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पहले नंबर पर मौजूद हैं। कोहली ने कुल चार अर्धशतक एशिया कप के टी20 फाॅर्मेट में लगाए हैं।

कोहली ने 2016 व 2022 एशिया कप में हिस्सा लिया है और इस दौरान उन्होंने खेले गए 10 मैचों में 58.80 की औसत व 132 के स्ट्राइक रेट से कुल 429 रन बनाए हैं। हालांकि, अब कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इस वजह से वह आगामी एशिया कप में एक्शन में नजर नहीं आएंगे।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, IND vs NED: जीत का चौका लगाने उतरेगी भारतीय टीम, संभावित प्लेइंग XI पर डालें नजर

IND vs NZ, T20 WC 2026 (image via getty) पाकिस्तान के खिलाफ जीत से भारत को जीत का सिलसिला जारी रखने में मदद मिली। टीम ने पहले दो मैचों में...

17 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई पथुम निसांका की 52 गेंदों...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड के स्क्वॉड में हुई Cole McConchie की एंट्री! लेंगे माइकल ब्रेसवेल की जगह

T20 WC 2026: Cole McConchie (image via getty) कोल मैककॉन्ची को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की टीम में माइकल ब्रेसवेल की जगह लेने की ऑफिशियल...

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...