Skip to main content

ताजा खबर

Ashes 2025-26: सिडनी टेस्ट में भी ‘बैजबाल’ से पीछे नहीं हटेगा इंग्लैंड, जैक क्राॅली ने भरी हुंकार

Ashes 2025-26: सिडनी टेस्ट में भी ‘बैजबाल’ से पीछे नहीं हटेगा इंग्लैंड, जैक क्राॅली ने भरी हुंकार

Zak Crawley (Image credit Twitter – X)

एशेज 2025-26 सीरीज के आखिरी और न्यू ईयर टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने साफ कर दिया है कि वह अपनी खेलने की शैली में कोई बदलाव नहीं करेगा। भले ही टीम सीरीज पहले ही हार चुकी हो, लेकिन इंग्लिश बल्लेबाज जैक क्रॉली ने पुष्टि की है कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट में भी इंग्लैंड पुरानी ‘बैजबाॅल’ रणनीति के साथ ही मैदान पर उतरेगा। यह मुकाबला रविवार, 4 जनवरी से शुरू होगा।

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस टेस्ट में स्पिन विभाग की कमान टॉड मर्फी संभाल सकते हैं। नाथन लायन के चोटिल होने के बाद मर्फी ऑस्ट्रेलिया के मुख्य स्पिनर बनकर उभरे हैं। लायन को एडिलेड टेस्ट के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी, जिसके बाद उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा। ऐसे में मर्फी को अब फाइनल टेस्ट में खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिलेगा।

हालांकि, इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली इससे बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इंग्लैंड का खेलने का तरीका नतीजों पर निर्भर नहीं करता। उन्होंने साफ कहा कि चाहे सामने कोई भी गेंदबाज हो, टीम का मकसद हमेशा दबाव बनाकर खेलने का रहेगा। क्रॉली के मुताबिक, टॉड मर्फी एक अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन इंग्लैंड उन्हें भी उसी तरह खेलने की कोशिश करेगा, जैसे वह बाकी गेंदबाजों के खिलाफ करता है।

सिडनी टेस्ट में मर्फी बनाम इंग्लैंड बल्लेबाजों की जंग

क्रॉली ने माना कि इस आक्रामक अंदाज में खेलने में जोखिम जरूर होता है, खासकर तब जब पिच से टर्न मिल रही हो। उन्होंने कहा कि अगर गेंद घूमती है, तो स्पिनर खतरनाक हो सकता है, लेकिन फिर भी इंग्लैंड दबाव बनाकर खेलने से पीछे नहीं हटेगा।

ऑस्ट्रेलिया फिलहाल सीरीज में 3-1 की बढ़त बनाए हुए है, इसलिए मर्फी के पास खुलकर खेलने और प्रदर्शन करने का पूरा मौका है। वहीं इंग्लैंड के पास खोने के लिए कुछ नहीं है और वह सम्मान के लिए यह मुकाबला जीतना चाहेगा। ऐसे में मर्फी और इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों के बीच की टक्कर इस टेस्ट का सबसे रोचक पहलू हो सकती है।

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, विल जैक्स, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...